ICC T20 World Cup 2021
टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर खेल प्रेमियों के लिए निराशाजनक खबर आ रही है। भारत इस साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक इस अंतरराष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला है। पर भारत में कोरोना की दूसरी लहर इसी रफ़्तार से जारी तो भारत में इसके आयोजन पर कोरोना का ग्रहण लगा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो इस टूर्नामेंट को भारत से बाहर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कराया जा सकता है।
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पुष्टि की है और इसी को लेकर उसका बयान सामने आया है। बीसीसीआई के खेल विकास के महाप्रबंधक धीरज मल्होत्रा के अनुसार भारत ने इस मामले में अभी तक उम्मीद नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा, हम सबसे खराब स्थिति के बारे में सोच रहे हैं, इसलिए इस समय हम आइसीसी से बात कर रहे हैं। उनका कहना था कि अगर देश में अभूतपूर्व स्वास्थ्य संकट आता है और बीसीसीआई टूर्नामेंट को भारत से बाहर करने का फैसला लेती है तो UAE आदर्श स्थान होगा। बीसीसीआई इस समय आइपीएल के 14वें सीजन में व्यस्त है।
ICC ने बनाई बैकअप की योजना
डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) भारत में स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है। इससे पहले आइसीसी के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ज्योफ अलार्डिस ने कहा कि इस साल टी20 विश्व कप के लिए खेल की संचालन संस्था की बैकअप योजना है। हालांकि इस स्तर पर हमने उन योजनाओं को भी सक्रिय नहीं किया गया है। क्योंकि हम भारत में निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक आगे बढ़ने की तैयारी कर रहे हैं। यूएई ने साल 2020 में भारत में कोरोना की वजह से आईपीएल की मेजबानी की थी।
ये भी पढ़ें
- एमएसजे कॉलेज में ‘राजस्थान को जानें’ क्विज का रोमांच | रिया की टीम अव्वल, सोनम त्यागी की टीम दूसरे स्थान पर
- कॉलेज की सुविधाओं से लेकर अतिथि शिक्षकों के भविष्य तक उठी आवाज़ | प्राचार्य के नेतृत्व में विधायक को सौंपा गया ज्ञापन
- ‘राजस्थान को जानें’ प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दम | भारती टीम बनी विजेता, यश-विशिता-मधु-संजू ने मारी बाज़ी
- गोद लेने वाली महिलाओं को भी पूरा मातृत्व अधिकार | सुप्रीम कोर्ट ने कहा—अब हर एडॉप्टिव मदर को मिलेगा 12 हफ्ते का अवकाश
- ‘राजस्थान को जानें’ क्विज में छात्राओं का जलवा | समीक्षा बनीं अव्वल, मुस्कान-द्वितीय और बबली ने पाया तृतीय स्थान
- सुक्खू सरकार का बड़ा ‘कट’ | बोर्ड-निगमों के चेयरमैन से छीना कैबिनेट रैंक, वेतन-भत्तों में 20% कटौती
- बीमार कर्मचारी को दूर भेजना अमानवीय | हाईकोर्ट ने बैंक कर्मचारी का तबादला आदेश किया रद्द
- फैमिली कोर्ट में ‘काले चोगे’ क्यों? | बच्चों के डर को खत्म करने के लिए बदलनी होगी अदालत की परंपरा: CJI सूर्यकांत
- रिश्वत की रकम ने खोला राज | 15 हजार लेते पकड़ा गया AEN, जेब से निकले 5.23 लाख, दूसरा अफसर फरार
- मेगा हाईवे पर मौत की टक्कर | बस-ट्रक आमने-सामने भिड़े, 5 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
