SBI Apprentice Recruitment
SBI ने 8,500 अपरेंटिस पदों की भर्ती को रद्द कर दिया है। बैंक ने 20 नवंबर, 2020 को अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। अब इस भर्ती को रद्द कर दिया गया है तथा बैंक सभी आवेदकों का आवेदन शुल्क भी वापस करेगा। इस संबंध में आधिकारिक नोटिस ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है।
जारी नोटिस के अनुसार,‘अपरेंटिस अधिनियम,1961 के तहत अप्रेंटिस की नियुक्ति के लिए CRPD/ APPR/ 2020-21/ 07 दिनांक 20.11.2020 को रद्द कर दिया गया है। सभी उम्मीदवार जिन्होंने उपरोक्त विज्ञापन के तहत आवेदन किया था और फीस का भुगतान किया था, उन्हें रिफंड मिल जाएगा।’
इस वैकेंसी (SBI Recruitment 2020) के लिए हजारों उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जनरल कैटेगरी, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से 300 रुपए एप्लीकेशन फीस के तौर पर लिए गए। इसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को बिना किसी फीस के आवेदन करने की इजाजत थी। अब आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फीस रिफंड (Application Fees Refund) किया जाएगा। इस संबंध में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी हुई है।
6100 अपरेंटिस पदों पर नए सिरे से आवेदन मांगे
एसबीआई में नौकरी (SBI Recruitment 2020) की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को इस खबर से बड़ा झटका लगा है, हालांकि बैंक ने SBI अपरेंटिस भर्ती प्रक्रिया 2021 के तहत 6100 अपरेंटिस पदों पर नए सिरे से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट कर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 26 जुलाई को समाप्त होगी। परीक्षा अगस्त 2021 में होने की उम्मीद है लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट डेट जारी नहीं की गई है
लिखित परीक्षा पास करने वालों को उस राज्य की स्थानीय भाषा की परीक्षा भी देनी होगी जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया है। इसके अलावा, एक मेडिकल परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिस के रूप में काम पर रखा जाएगा। उम्मीदवार सभी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 922 पदों वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर संकट टला, याचिका वापस; अब भर्ती का रास्ता साफ | हाईकोर्ट में आयोग ने रखा पूरा रिकॉर्ड, याची पर शास्ति की मांग के बाद बदला रुख
- अजय खेमरा हत्याकांड: गिरफ्तारी के बाद पुलिस से हथियार छीनकर फायरिंग, जवाबी गोली में आरोपी घायल | यूपी से पकड़कर लाई थी पुलिस, भरतपुर में हथियार बरामद कराने के दौरान मचा हड़कंप
- घर-घर दूध बेचता था, अंदर से पेपर लीक गैंग का एजेंट निकला | 14 लाख में सॉल्वड पेपर की डील, अभ्यर्थियों को पेपर पढ़ाने के लिए किराए पर लिया मकान; SOG ने दबोचा
- पेड़ भी लगाए, लोकतंत्र का संदेश भी दिया, भरतपुर में छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
- 48 करोड़ का बिल अटका, भुगतान के लिए मांगे 1.20 लाख… फिर ऐसे खुला रेलवे में घूस का खेल | CBI ट्रैप में दो कार्मिक गिरफ्तार
- 23 करोड़ बुजुर्गों के लिए सरकार का बड़ा प्लान, 14567 पर मिलेगी मदद | सहारे से स्वास्थ्य तक, जानिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या-क्या कर रही है केंद्र सरकार
- टीबी के खिलाफ जागरूकता से हरियाली तक, 112 NCC कैडेट्स ने संभाली दोहरी जिम्मेदारी | कोटा के राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में ‘टीबी मुक्त भारत’ और ‘हरित पर्यावरण’ का संदेश
- भरतपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, पहले गोलियों से भूना फिर गाड़ी से कुचला | घर के बाहर बैठे अजय को जबरन उतारा, जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने पीछे से बरसाईं गोलियां
- किस जिले में किसकी खुलेगी किस्मत? जिला प्रमुखों की लॉटरी ने बदला चुनावी गणित | 41 जिला परिषदों में आरक्षण तय, अब दावेदारों की धड़कनें तेज
- अदालतों में सुविधाओं का जिम्मा किसका? केंद्र ने साफ किया पूरा गणित | जिला कोर्ट में कोर्ट रूम से लेकर डिजिटल कंप्यूटर कक्ष तक, राज्यों की भूमिका सबसे अहम
