सांभरलेक
राजकीय शाकम्भर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सांभर लेक में राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की स्थानीय इकाई ने कर्त्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का ध्येय स्वामी विवेकानंद एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन एवं आदर्शों से प्रेरित होकर प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्त्तव्य का बोध कराना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता सद् संस्कार समिति, सांभर लेक के प्रणेता योगीरमण नाथ ने अपने उद्बोधन में वेद-वेदांग, रामायण, महाभारत एवं श्रीमद् भगवद् गीता का उद्धरण देते हुए कर्त्तव्य का महत्त्व स्पष्ट किया तथा कहा कि हमारी संस्कृति अधिकारों की अपेक्षा अपने कर्त्तव्य पर बल देती है। आज का युवा वर्ग पाश्चात्य संस्कृति की चकाचौंध में अपने सांस्कृतिक मूल्यों को भूलता जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप अध्ययन के साथ-साथ नैतिक कर्त्तव्यों का भी निर्वहन करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. महादेव सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व हिन्दू महासभा में हमारे राष्ट्र को सम्पूर्ण विश्व में एक पहचान दिलाई तथा अध्यात्म और कर्म की शिक्षा से मानव की अंतश्चेतना को जाग्रत किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपने अधिकारों की तो बात करता है किन्तु अपने कर्तव्य भूल जाता है, अतः प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्त्तव्यों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करना चाहिए।
डॉ. ओम प्रकाश शर्मा विभाग सह सचिव ने रुक्टा (राष्ट्रीय) संगठन का परिचय एवं शैक्षिक हितों में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। रुक्टा (राष्ट्रीय) के इकाई सचिव डॉ. सुरेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन वन्देमातरम राष्ट्रगीत एवं कल्याण मंत्र के साथ हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
