भीलवाड़ा
एसीबी मुख्यालय जयपुर की स्पेशल टीम ने चार जगहों पर ताबड़तोड़ छापे मार कर भीलवाड़ा तहसीलदार सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के ठिकानों से ACB ने 17. 37 लाख नकद और बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद किए।
गिरफ्तार भीलवाड़ा तहसीलदार का नाम लालाराम है। ACB की इंटेलिजेंस विंग को इस बात की सूचना मिली थी कि तहसीलदार लालाराम ने दलाल के मार्फ़त जमीन के एक सौदे के मामले में फायदा पहुंचाने के लिए अपने रिश्तेदार के खाते में तीन लाख रुपए घूस के जमा करवाए थे। ACB की इंटेलिजेंस विंग ने इसकी पुष्टि करने के बाद आज एक साथ चार ठिकानों पर छापे मार कर तहसीलदार लालाराम और दलाल व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया।
ACB के अनुसार तहसीलदार लालाराम को जिस भी व्यक्ति को अवैध फायदा पहुंचाना होता था तो वह इसके लिए अपने दलाल कैलाश धाकड़ के मार्फत घूस लेता था। ACB ने दलाल कैलाश धाकड़ को भी गिरफ्तार कर लिया है।
ACB के डीजी एसीबी बीएल सोनी ने बताया कि तहसीलदार लालाराम ने जमीन के प्रकरण में अवैध फायदा पहुंचाने के लिए एक पक्षकार से अपने किसी रिश्तेदार के बैंक खाते में 3 लाख रुपए की रिश्वत राशि जमा करवाई। एसीबी की इंटेलिजेंस विंग लगातार लालाराम पर नजर बनाए हुए थी और जैसे ही इस बात की पुष्टि हुई कि लालाराम ने अपने रिश्तेदार के बैंक खाते में रिश्वत राशि ली है, उस पर एसीबी मुख्यालय में लालाराम के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट का मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज करने के बाद मंगलवार को प्रकरण में एसीबी की अलग-अलग टीम द्वारा चार स्थानों पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान तहसीलदार लालाराम के आवास पर 5.37 लाख रुपए नकद और लाखों रुपए की प्रॉपर्टी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इसी तरह दलाल कैलाश धाकड़ के आवास से 12 लाख रुपए से अधिक की नकदी और प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले। इन प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात तहसीलदार कार्यालय से बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही इस पूरे प्रकरण में रिश्वत देने वाले दीपक चौधरी नामक व्यक्ति के आवास पर भी एसीबी की छापेमारी लगातार जारी है।
बी.एल.सोनी ने कहा कि हमें जानकारी मिली थी कि भीलवाड़ा तहसीलदार लालाराम यादव राजस्व मामले में रिश्वत लेकर निर्णय कर रहे है। इसी आधार पर तहसीलदार लालाराम यादव उनके भाईपूरन यादव, दलाल कैलाश धाकड और जिसके जमीन का कार्य होना था दीपक चौधरी के घरों पर एक साथ छापा मारा गया। तहसीलदार लाला राम यादव और दलाल कैलाश धाकड़ के घरों से लाखों की नकदी मिलने के साथ-साथ महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज भी मिले हैं। जिनकी जांच की जा रही है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जिस हेल्थ सप्लीमेंट को लोग ‘दिमाग के लिए खास’ समझ रहे थे, उस पर FSSAI का ब्रेक, दो प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक | नाम, पैकेजिंग और दावों पर उठे सवाल, कंपनियों को मिला सख्त आदेश
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, Study Leave पर अब पूरा वेतन, DA और HRA भी मिलेगा | हिमाचल सरकार ने बदले नियम, विदेश में पढ़ाई करने वालों को भी फायदा
- 28 करोड़ कैश, 15 किलो सोना और गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब, बीरभूम में छापे ने खोला करोड़ों के खजाने का राज | 49 करोड़ की बरामदगी से बंगाल में सियासी भूचाल, आरोपी ने बताई रकम की पूरी कहानी
- आधी रात ATM पर धावा, कैश बॉक्स तक पहुंच गए चोर… तभी गश्ती पुलिस की आहट ने बिगाड़ा पूरा खेल | जयपुर में PNB ATM लूट की कोशिश नाकाम
- दौसा में उद्योग लगाने का सुनहरा मौका | RFC का मेगा कैंप कल, ₹5 करोड़ तक ऋण और ब्याज में बड़ी राहत मिलेगी
- MPUAT में गुरु पूर्णिमा पर गूंजा गुरु वंदन का संदेश | विद्यार्थियों ने कविता, भाषण और विचारों से जताया गुरुजनों के प्रति सम्मान
- पूंछरी का लोठा ब्रजभाषा के रस में सराबोर | मुकुट मुखारविंद पर गूंजे कृष्ण, गुरु और राष्ट्रभक्ति के स्वर, ‘ब्रज लोक बांसुरी’ का हुआ विमोचन
- सुप्रीम कोर्ट में नहीं चली सुक्खू सरकार की दलील | कर्मचारियों की वरिष्ठता पर बना कानून रद्द, हाईकोर्ट के फैसले पर लगी मुहर
- जयपुर की सड़क पर मौत का तांडव | बीच रास्ते युवक का मर्डर, 42 मिनट में चारों हत्यारे गिरफ्तार
- राजस्थान के उद्योगों के लिए खुलेंगे अमेरिका के दरवाजे | RCCI में अमेरिकी दूतावास की टीम ने बताए निवेश, स्टार्टअप और IPR के नए अवसर
