धौलपुर
धौलपुर में रविवार दोपहर अपने चचेरे भाई की शादी के लिए बाजार से कपड़े खरीद कर घर लौट रहे युवक को एक बाइक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। शाम को भाई की बारात जानी थी।
हादसा धौलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में सैपऊ रोड का है। मृतक युवक की शिनाख्त सूरज पुत्र रविदास उम्र 28 वर्ष निवासी पचगांव के रूप में हुई है। उसके चचेरे भाई अजीत पुत्र महेश की शाम को बारात जानी थी। जिसके लिए सूरज बाजार से कपड़े खरीद कर वापस पैदल ही घर की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में कुछ युवकों से बात करने रुक गया। इसे दौरान पीछे से तेज गति से आती बाइक ने युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस और पुलिस की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
अस्पताल पहुंचे युवक के भाई बृजमोहन ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करते हुए बताया कि शाम को चचेरे भाई की शादी की तैयारियां चल रही थी। जिसके लिए मृतक अपने खुद के साथ बेटे-बेटी के लिए कपड़े खरीद कर वापस घर जा रहा था। जहां रास्ते में बाइक की टक्कर से उसकी मौत हो गई। युवक की मौत हो जाने के बाद शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
