आगरा
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में इनर रिंग रोड टोल प्लाजा के समीप 22 जून की देर रात एक हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकाला। कार टोल से आगरा की तरफ जा रही थी। सभी दोस्त देर रात बर्थडे की पार्टी मनाकर वापस आगरा लौट रहे थे। इस दौरान अचानक रहनकला यमुना पुल पर उनकी स्काेर्पियो RJ38UA0530 का टायर फट गया। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
काफी देर तक कार में ही फंसे रह गए युवक
हादसे के बाद सभी युवक काफी देर तक कार में ही फंसे रह गए। गाड़ी में छह लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर थाना एत्मादपुर पुलिस और एक्सप्रेस-वे पर तैनात पीआरवी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। लेकिन चार युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दो गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
इनकी हुई मौत
हादसे में मरने वालों में 19 वर्षीय आशीष पुत्र बादशाह सिंह तोमर निवासी बादवा नगर ताजगंज आगरा, 16 वर्षीय कृष्णा सिंह पुत्र राज कुमार सिंह निवासी बादवा नगर ताजगंज आगरा, 19 वर्षीय अरसद पुत्र असलम खाँ निवासी शेरखान बिल्डिंग थाना सदर आगरा और 18 वर्षीय निखिल पुत्र गयाप्रसाद निवासी राजश्री अपार्टमेंट ताजगंज आगरा हैं। हादसे में कानिक पुत्र रहमान खान निवासी नेहरू एन्क्लेव साई आसियाना अपार्टमेन्ट ताजगंज आगरा और कबीर पुत्र कमलेश निवासी नेहरू एन्क्लेव के पास एकता चौकी के पास ताजगंज आगरा घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
ये भी पढ़ें
- उदयपुर में ‘मिनी मिलिट्री अकादमी’ का नजारा | 600 NCC कैडेट सीख रहे ड्रोन उड़ाना, फायरिंग और नेतृत्व के गुर
- कुरुक्षेत्र अस्पताल विवाद में नया मोड़ | नर्सों को बलि का बकरा बनाने का आरोप, डीएमए ने उठाए सवाल
- अब कागज की पर्ची नहीं चलेगी | 15 जून से ई-पर्ची के बिना नहीं मिलेगी RGHS की दवा
- रसोई से राष्ट्र निर्माण तक: सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों को दिया नया दर्जा | कहा- सिर्फ होममेकर नहीं, ‘नेशन बिल्डर’ हैं महिलाएं
- सुबह दौड़ने निकला था सौरभ, दोपहर तक पहुंच गया मोर्चरी में | प्रेम प्रसंग की चर्चा के बीच गांव में युवक की हत्या
- 1500 किसान, एक मंच और ‘जहर मुक्त खेती’ का संकल्प | चित्तौड़गढ़ में प्राकृतिक खेती को लेकर बड़ा मंथन
- कुर्सी से उठे अफसर-कर्मचारी, योग मैट पर जुटे विभाग | उदयपुर में योग और हार्टफुलनेस ध्यान से दिया तनावमुक्त जीवन का संदेश
- कुतुब मीनार पर चमकी गोडावण की कहानी | कभी राष्ट्रीय पक्षी बनने की दौड़ में था, अब बचाने की जंग का बना चेहरा
- नारी चौपाल में गूंजी महिला सशक्तिकरण की आवाज | योजनाओं की जानकारी के साथ आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश
- ‘शिक्षा विभूषण’ से लेकर ‘शिक्षा श्री’ तक… किसे मिलेगा कौन-सा सम्मान? | शिक्षा विभाग ने जारी किए नए मानदंड
