जयपुर
राजस्थान की औद्योगिक प्रगति को नई रफ्तार देते हुए रीको (राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड) ने बड़ा कदम उठाया है। घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र में पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (PMI Electro Mobility Solutions) को इलेक्ट्रिक बस निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए 2,65,329 वर्गमीटर (65.56 एकड़) भूमि आवंटित करने हेतु ऑफर लेटर जारी किया गया है।
इस भूखंड की अनुमानित कीमत लगभग 208 करोड़ रुपये है। प्रस्तावित परियोजना में करीब 1200 करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिससे 500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे।
यह परियोजना राजस्थान को ई-मोबिलिटी हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। इससे जहां औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, वहीं पर्यावरण संरक्षण और हरित परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा।
रीको ने यह भूमि आवंटन प्रक्रिया हाल ही में संपन्न ई-ऑक्शन के माध्यम से पूर्ण की है। यह निवेश राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के तहत राज्य सरकार और कंपनी के बीच हुए एमओयू (समझौता ज्ञापन) का परिणाम है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार की उद्योगोन्मुख नीतियाँ, पारदर्शी प्रक्रियाएँ और त्वरित भूमि आवंटन प्रणाली के कारण राजस्थान आज देश के सबसे तेजी से निवेश आकर्षित करने वाले राज्यों में शामिल हो गया है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
स्वदेशी ‘Mappls’ ने दी Google Maps को चुनौती | मंत्री अश्विनी वैश्णव बोले– ‘Good features… Must Try’
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
