सवाई माधोपुर में 25 जून 2026 को नवनिर्मित अभियोजन भवन का लोकार्पण और राजस्थान अभियोजन अधिकारी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई मंत्री शामिल होंगे।
सवाई माधोपुर। अभियोजन विभाग के निदेशक अभियोजन तिरुपति कुमार गुप्ता के निर्देशन में सवाई माधोपुर में नवनिर्मित अभियोजन भवन के लोकार्पण एवं राजस्थान अभियोजन अधिकारी एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 25 जून को किया जाएगा।
यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अभियोजन भवन में आयोजित होगा। समारोह में नवनिर्मित अभियोजन भवन का विधिवत लोकार्पण भी किया जाएगा, वहीं राजस्थान अभियोजन अधिकारी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को शपथ भी दिलाई जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक तथा गृह, गोपालन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम उपस्थिति रहेंगे।
राजस्थान अभियोजन अधिकारी एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा पुरोहित एवं समस्त पदाधिकारियों की ओर से कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया गया है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
SBI में 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती: 8 जुलाई तक करें आवेदन, 21.97 लाख तक मिलेगा सालाना पैकेज
