नई दिल्ली
अब नेशनल हाईवे के किनारे बने ढाबों पर जल्द ही आपको खाने के साथ-साथ पेट्रोल पंप और अन्य कई सुविधाएं मिल सकेंगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister) ने इसके लिए अपने मंत्रालय के अधिकारियों को काम करने को कहा है। इससे आम लोगों को सुविधा होगी और ढाबा मालिकों को भी कारोबार का एक नया अवसर मिलेगा।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों से छोटे ढाबा मालिकों (Dhaba Owners) को नेशनल हाईवे के किनारे पेट्रोल पंप और शौचालय बनाने की मंजूरी देने के प्रस्ताव पर काम करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों को त्वरित निर्णय लेना चाहिए क्योंकि निर्णय लेने की प्रक्रिया में देरी के कारण कई परियोजनाओं में देरी हो रही है। गडकरी ने बताया कि उन्हें किसी ने एक मैसेज भेजकर कहा कि वह यात्रा कर रहा है और सड़क के 200-300 किलोमीटर के दौरान उसे एक भी शौचालय नहीं मिला।
मंत्रालय देगा अनुमति
एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि लोग सड़क किनारे की जमीनों पर अतिक्रमण कर रहे हैं और ढाबे खोल रहे हैं। मैने अपने मंत्रालय (MoRTH) के अधिकारियों से कहा कि जिस तरह से NHAI पेट्रोल पंप के लिए NOC देता है, उसी तरह से हमें नेशनल हाईवे पर बने छोटे ढाबा मालिकों को पेट्रोल पंप और शौचालय खोलने के लिए अनुमति देने पर भी विचार करना चाहिए। उन्होंने अपने अधिकारियों को सुझाव दिया कि मंत्रालय छोटे ढाबा मालिकों को 5-10 वाहन पार्क करने के लिए जगह के साथ पेट्रोल पंप खोलने और आम जनता के लिए शौचालय बनाए रखने के प्रस्ताव पर काम कर सकता है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
