अजमेर
एक मेडिकल ज्यूरिष्ट ने चोट को गंभीर दिखने के एवज में दो लाख रुपए की घूस मांगी और बाद में 1.60 लाख में सौदा तय कर लिया। इसके बाद उसे एक लाख की घूस लेते ACB ने रंगे हाथों दबोच लिया।
मामला अजमेर जिले में किशनगढ़ के यज्ञ नारायण चिकित्सालय का है जहां अजमेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मेडिकल ज्यूरिष्ठ डॉ. मनोज स्वामी को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। उसने सिटी पुलिस थाने में दर्ज एक मुकदमे में चोट को गम्भीर बताने की एवज में यह घूस मांगी गई थी।
ACB के DSP अनूपसिंह ने बताया कि परिवादी भुवाड़ा निवासी सूरज वैष्णव ने शिकायत दी थी कि उसके बड़े भाई मुकेश वैष्णव की ओर से पुलिस थाना किशनगढ़ शहर में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसमें परिवादी पक्ष के व्यक्तियों के आई गंभीर चोटों को मेडिकल रिपोर्ट में दर्शाने के बदले यज्ञनारायण चिकित्सालय, किशनगढ़ के आरोपी मेडिकल ज्यूरिष्ट डॉ. मनोज ने 25 अक्टूबर को दो लाख रुपए मांगे। बाद में सौदा एक लाख साठ हजार में तय हुआ। इस राशि में से एक लाख रुपए लेते हुए आरोपी डॉ. काे रंगे हाथों पकड़ा।
जयपुर का रहने वाला है डॉक्टर
आरोपी डॉ. रंगोली गार्डन, वैशाली नगर, जयपुर का निवासी है और वर्तमान में किशनगढ़ में पोस्टेड है। यह कार्रवाई SP समीर कुमार सिंह, ASP सतनाम सिंह के निर्देशन में रामचन्द्र, युवराज सिंह, शिव सिंह, त्रिलोक सिंह ने की।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल, गहरे गड्ढों में डूबा रास्ता| जेई पर लापरवाही के आरोप, गुप्तेश्वर महादेव जाने वाले श्रद्धालु भी परेशान
- राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | पदोन्नति के बाद इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किए आदेश
- हरियाणा BJP की नई टीम का ऐलान | संगठन में बड़ा फेरबदल, 36 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां, देखें पूरी सूची
- ’91 रिसर्च प्रोजेक्ट, 58 पेटेंट और 12 नई फसल किस्में’ | मुख्यमंत्री के सामने MPUAT ने गिनाईं उपलब्धियां, किसानों के लिए गिनाए बड़े नवाचार
- अयोध्या मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे रूम में मिला ‘बम बनाने का ब्लूप्रिंट’ | दराज से निकले संदिग्ध दस्तावेज़ ने मचाया हड़कंप, छात्र समेत 3 से पूछताछ
- वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा ने ‘शब्द प्रवाह’ की पांडुलिपि संत चरणों में की समर्पित
- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आज से खत्म हुआ टोल का ‘ब्रेक’ | बिना रुके कटेगा FASTag, लेकिन एक गलती पड़ सकती है भारी
- ‘नशे को कहा ना, स्वस्थ जीवन को दी हां’ | भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में 150 छात्राओं ने ली ई-प्रतिज्ञा
