कोरोना टीकाकरण
नई दिल्ली। कोरोना टीकाकरण के दौरान कोविशील्ड को लेकर एक खबर आ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की है कि कोविशील्ड वैक्सीन के दूसरे डोज के बीच के अंतर को 12-16 सप्ताह किए जाने के बावजूद पहले से बुक अप्वाइंटमेंट वैध रहेंगे और किसी भी टीकाकरण केंद्र को ऐसे लोगों को वापस नहीं भेजना चाहिए। केंद्र सरकार ने कोविशील्ड को लेकर एक स्पष्टीकरण जारी किया है और साफ किया है कि कोविशील्ड के दूसरे टीके के लिए जो लोग पहले से ही अपना अप्वाइंटमेंट बुक करा चुके हैं उनको उसी अप्वाइंटमेंट के हिसाब से यह टीका लगाया जाएगा।
आपको बता दें कि 13 मई को केंद्र सरकार ने कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक के बीच के अंतर को बढ़ाकर 12 से 16 सप्ताह कर दिया है। केंद्र ने यह एनके अरोड़ा के नेतृत्व वाले फैसला कोविड वर्किंग ग्रुप की सिफारिशों के आधार पर लिया। इस कारण पहले से अप्वाइंटमेंट बुक करा चुके लोगों में काफी चिंता थी। इसी चिंता को दूर करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार 16 मई को इस संबंध में एक स्पष्टीकरण जारी किया। मंत्रालय ने कहा कि कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक के लिए पहले से बुक की गई ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट वैध रहेंगी और इसे को-विन प्लेटफॉर्म पर रद्द नहीं किया जाएगा।
Co-WIN डिजिटल पोर्टल में हुआ बदलाव
मंत्रालय ने कहा कि अब Co-WIN डिजिटल पोर्टल में जरूरी बदलाव कर दिए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप अगर किसी व्यक्ति की पहली खुराक की तारीख के बाद की अवधि 84 दिनों से कम है, तो आगे ऑनलाइन या ऑन-साइट अप्वाइंटमेंट बुकिंग संभव नहीं होगी। इस संबंध में मंत्रालय ने कहा,भारत सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस बदलाव के बारे में जानकारी दे दी है। को-विन डिजिटल पोर्टल को कोविशील्ड की दो खुराक के अंतराल को सही ढंग से दिखाने के लिए रिकॉन्फ़िगर किया गया है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) द्वारा निर्मित कोविशील्ड की दूसरी खुराक के बीच अंतर अब 12-16 सप्ताह तक किया गया है। मंत्रालय के मुताबिक ऐसी खबरें आई हैं कि जिन लोगों ने को-विन पर 84 दिनों से कम समय में दूसरी खुराक के लिए अपनी अप्वाइंटमेंट की प्री-बुकिंग की थी, उन्हें कोविशील्ड की दूसरी खुराक के बिना टीकाकरण केंद्रों से वापस कर दिया गया। सरकार ने कहा कि कोविशील्ड की दूसरी खुराक के लिए पहले से बुक की गई ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट वैध रहेंगी और को-विन द्वारा रद्द नहीं की जा रही हैं। इसके अलावा, लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी अप्वाइंटमेंट्स को टीकाकरण की पहली खुराक की तारीख से 84 दिन से आगे की तारीख के लिए पुनर्निर्धारित करें।
केंद्र सरकार ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि कोविशील्ड की दो खुराक के बीच अंतराल के इस परिवर्तन से पहले कोविशील्ड की दूसरी खुराक के लिए बुक किए गए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट का समाधान किया जाना चाहिए। इसने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को सलाह दी है कि फील्ड स्टाफ को निर्देश दिया जाए कि यदि ऐसे लाभार्थी टीकाकरण के लिए आते हैं, तो “कोविशील्ड की दूसरी खुराक दी जाए और उन्हें वापस नहीं किया जाए। उन्हें इस बदलाव के बारे में लाभार्थियों को सूचित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के लिए भी कहा गया है।
ये भी पढ़ें
- पति-पत्नी की एक जगह पोस्टिंग पर राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला, फिर भी कर्मचारियों के लिए खुला ये रास्ता
- स्टैनफोर्ड–एल्सेवियर की वैश्विक सूची में उदयपुर के 3 वैज्ञानिक, जानिए किस क्षेत्र में कर रहे कमाल
- अलवर में गर्भवती की मौत, भरतपुर में प्रिंसिपल पति पर केस; सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप
- खुशी का राज़…
- GST परिषद की सिफारिशों का राजस्थान चैंबर ने किया स्वागत, 17 दिन में रिफंड और छोटे कारोबारियों को राहत पर जोर
- भरतपुर के सचिन कैथ का राजस्थान की अंडर-23 टीम में चयन, सीके नायडू ट्रॉफी में इन दो टीमों से होगा मुकाबला
- खेतों में पहुंची कृषि वैज्ञानिकों की टीम, मक्का की उन्नत किस्मों और उत्पादन तकनीकों का किया प्रदर्शन
- बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से ₹4,500 वसूली का आरोप, शराब पीकर गाली-गलौज और बालिकाओं की सुरक्षा में लापरवाही की शिकायत
- जयपुर पश्चिम ब्लॉक किशोरी मेले में इन बालिकाओं ने मारी बाजी, अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिनिधित्व
- DMA India की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, डॉ. अमित व्यास अध्यक्ष और डॉ. शुभ प्रताप सोलंकी बने महासचिव; देशभर के चिकित्सकों को मिली जिम्मेदारी
