अलवर
भाजपा के वरिष्ठ नेता और अलवर शहर से 3 बार विधायक रहे जीतमल जैन का 90 साल 9 माह की उम्र में निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। जीतमल जैन दो बार यूआईटी अध्यक्ष व एक बार पार्षद भी रहे हैं। उनके कोई संतान नहीं है। परिवार में विधायक की पत्नी है और जय की फैमिली है।
जीतमल जैन पहली बार इमरजेंसी के बाद 1977 में विधाायक बने। उनका पहला कार्यकाल करीब 3 साल तक रहा। दूसरी बार 1980 में विधायक बने। तीसरी बार 1990 में बने और 1993 तक रहे। इसी अवधि के दौरान वे 1980 व 1993 में यूआईटी के अध्यक्ष रहे हैं। चार बार भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे हैं।
जीतमल जैन के निधन पर शहर विधायक संजय शर्मा सहित अनेक भाजपा नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। उनका कहना है कि ऐसे नेता की भरपाई नहीं हो सकती। हमेशा उनकी कमी खलती रहेगी। वे एक ईमानदार व हर वर्ग के लिए काम करने वाले थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
