पर्यावरण
डॉ. विनीता राठौड़
कर के प्रकृति से खिलवाड़
प्राकृतिक संतुलन दिया बिगाड़
जन-जीवन हो गया उजाड़
कैसे पुनर्स्थापित होगा
जीवन जीने का जुगाड़
अधर्म है जाना प्रकृति के विपरीत
आवश्यक है पालना इसकी हर रीत
अन्यथा होंगे सभी प्रभावित
शीघ्र ही समझें तो ही उचित
इसी में है सबका हित निहित
करें प्रकृति से फिर से प्रीत
अब न होने दें इसका और अहित।
प्रकृति जब करती है प्रकोप
प्रलय बन प्रकट होते कई रोग
कैसे ‘कोरोना’ लेकर आया
‘कोविड 19’ नामक रोग नया
है सबसे मेरी विनती विनीत
स्वगृहावास का पालन करें नित
कोरोना को नियंत्रित करें त्वरित
चारों खाने अब करें इसको चित।
है आवश्यक अब सावचेत हो जाएं
दो गज की दूरी परस्पर बनाएं
मास्क बिना बाहर ना जाएं
हस्त प्रक्षालन का नियम बनाएं
समय रहते टीका लगवाएं
महामारी की गाइड लाइन हम निभाएँ
योग करें और रोग भगाएं
‘प्रकृति की ओर’ कदम बढ़ाएं
इस वैश्विक महामारी को समूल मिटाएं
समस्त विश्व कुटुम्ब पुनः इठलाएं।
ये भी पढ़ें
- रिश्वत की रकम ने खोला राज | 15 हजार लेते पकड़ा गया AEN, जेब से निकले 5.23 लाख, दूसरा अफसर फरार
- मेगा हाईवे पर मौत की टक्कर | बस-ट्रक आमने-सामने भिड़े, 5 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत
- खेत से घर लौटते वक्त काल बना ट्रैक्टर | झटके से उछला 10 साल का रोहित, पहिए के नीचे आकर दर्दनाक मौत
- डाक अब दौड़ेगी 24 घंटे में | ‘स्पीड पोस्ट-24’ से अगले दिन डिलीवरी की गारंटी
- कविता, विमोचन और सम्मान का संगम | स्वास्थ्य मंदिर में गूंजे साहित्य के सुर, ‘प्रेम की परछाइयां’ का हुआ लोकार्पण
- एटीएम से मिलेंगे अब छुट्टे पैसे | ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट निकालने की नई सुविधा शुरू
- समाज सेवा को मिला सम्मान | भरतपुर के ओ.पी. माहेश्वरी जयपुर में प्रादेशिक सभा द्वारा सम्मानित
- राजस्थान को जानने-समझने की पहल | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में प्रतियोगिताओं से गूंजा ‘विकसित राजस्थान’ का स्वर
- बैंक के भीतर गूंजी गोली | छुट्टी के विवाद में गार्ड ने मैनेजर को उतारा मौत के घाट
- जीवन …
