जयपुर
राजस्थान में आने वाले दो साल में पुलिस कॉन्स्टेबल के 8,438 पदों पर यह भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए गृह विभाग के प्रस्ताव पर वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 के दौरान इन पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। इस साल पुलिस में कॉन्स्टेबल के 4,438 खाली पदों पर भर्ती होगी। 2022-23 के दौरान कॉन्स्टेबल के 4,000 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी।
आपको बता दें सरकार ने इस साल बजट के दौरान पुलिस में दो साल के दौरान कॉन्स्टेबल के 8,438 पदों पर भर्ती करने की घोषणा की थी। ये भर्तियां पुलिस भर्ती और पदोन्नति बोर्ड के जरिए की जाएगी। अभी पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 5,438 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा चालानी गार्ड के 438 अन्य पदों का गठन करके भर्ती की मंजूरी मिल चुकी है।
राजस्थान में बड़ी संख्या में बेरोजगार इन भर्तियों का इंतजार कर रहे थे। कोरोना काल में भर्तियां निकलने पर संशय बना हुआ था। अब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को मंजूरी देने के बाद बाकी विभागों में भी खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार विस्तृत विज्ञापन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें
- खेत बचाओ अभियान की घंटी | मिट्टी थक रही है, खाद बढ़ रही है… किसानों को KVK ने चेताया
- BDA पर भड़के किसान, पास हुआ निंदा प्रस्ताव | बोले- हमें ‘भू-माफिया’ बताकर सरकार को गुमराह किया जा रहा, अब CM से सीधी मुलाकात की तैयारी
- TMC में ‘महाभारत’ | 60 विधायक लेकर अलग हुए बागी, ममता ने पूरी पार्टी की कमेटियां ही भंग कर दीं
- मस्टरोल के बदले ‘महीना’ मांग रहा था बाबू | 25 हजार जेब में रखते ही ACB ने दबोचा, पंचायत कार्यालय में मचा हड़कंप
- UP: जनगणना ड्यूटी के बीच शिक्षकों की दोहरी परेशानी | MDM राशन संकट और ऑनलाइन कार्यों के दबाव पर BSA को सौंपे गए दो ज्ञापन
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
