UPA के राज में 51 बक्सों में भरकर सोनिया गांधी ले गईं जवाहर लाल नेहरू की निजी चिट्ठियां, सरकार ने वापस मांगी | एडविना, जेपी, आइंस्टाइन को नेहरू ने लिखे थे ये खत

नई दिल्ली 

केंद्र सरकार ने जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) द्वारा लिखी गई उन निजी चिट्ठियों को वापस मांगा है जिनको 51 बक्सों में भरकर 2008 में UPA के राज में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) तक पहुंचाया गया था। जवाहर लाल नेहरू ने ये चिट्ठियां एडविना माउंटबेटन, अल्बर्ट आइंस्टीन, जयप्रकाश नारायण, पद्मजा नायडू, विजया लक्ष्मी पंडित, अरुणा आसफ अली, बाबू जगजीवन राम और गोविंद बल्लभ पंत आदि को लिखी थीं। इन चिट्ठियों की वापसी के लिए पहले सोनिया गांधी को ही खत लिखा गया था; लेकिन उन्होंने जब इसका कोई रिस्पॉन्स नहीं किया तो अब इसका तकाजा उनके बेटे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से किया गया है।

राहुल गांधी से यह तकाजा इतिहासकार और लेखक और प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (PMML) सोसाइटी के सदस्यों में से एक रिज़वान कादरी ने पत्र लिखकर किया है इस पत्र में उन्होंने राहुल गांधी से आग्रह किया है कि नेहरू से जुड़े दस्तावेजों के ’51 डिब्बे’ लौटाए जाएंकादरी ने उन महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स की वापसी में राहुल गांधी की मदद मांगी है, जो जवाहरलाल नेहरू से जुड़े हैं और ‘सोनिया गांधी के पास रखे हुए’ हैं

और क्या लिखा है पत्र में?
कादरी ने अपने पत्र में खुलासा किया है कि यूपीए के शासनकाल में 2008 में 51 डिब्बों में भर कर नेहरू के व्यक्तिगत पत्र सोनिया गांधी के पास पहुंचाए गए थे नेहरू ने ये पत्र एडविना माउंटबेटन, अल्बर्ट आइंस्टीन, जयप्रकाश नारायण, पद्मजा नायडू, विजया लक्ष्मी पंडित, अरुणा आसफ अली, बाबू जगजीवन राम और गोविंद बल्लभ पंत आदि को लिखे थे कादरी ने इन डिब्बों को वापस मंगाने के लिए दस दिसंबर को राहुल गांधी को पत्र लिखा था इससे पहले उन्होंने सितंबर में सोनिया गांधी को भी पत्र लिखा था

प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (PMML) ने कहा है कि ये ऐतिहासिक महत्व के दस्तावेज हैं और इन तक पहुंच आवश्यक है ये पत्र जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल ने 1971 में नेहरु मेमोरियल म्यूज़ियम एंड लाइब्रेरी (अब पीएमएमएल) को दिए थे अब राहुल गांधी से कहा गया है कि या तो सोनिया गांधी से ओरिजनल पत्र दिलवाएं या फिर इनकी फोटोकॉपी या डिजिटल कॉपी दिलवाई जाएपत्र में कहा गया है, ‘हम समझते हैं कि ये दस्तावेज ‘नेहरू परिवार’ के लिए व्यक्तिगत महत्व रखते होंगे पीएमएमएल ने कह ​​है कि इन ऐतिहासिक सामग्रियों को अधिक व्यापक रूप से सुलभ बनाने से विद्वानों और शोधकर्ताओं को बहुत लाभ होगा

कादरी ने और क्या कहा?
रिज़वान कादरी ने कहा, ‘सितंबर 2024 में मैंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि 2008 में नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय से वापस लिए गए 51 बक्से संस्था को लौटा दिए जाएं हमने कहा था कि हमें उन्हें देखने और स्कैन करने की अनुमति दी जाए या उनकी एक कॉपी हमें दी की जाए ताकि हम उनका अध्ययन कर सकें 

रिज़वान कादरी ने कहा, जयप्रकाश नारायण, बाबू जगजीवन राम, एडविना माउंटबेटन और भारतीय इतिहास से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण पत्रों सहित कई महत्वपूर्ण पत्र वहां थे चूंकि उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो मैंने विपक्ष के नेता और उनके बेटे राहुल गांधी से उन्हें वापस लाने में हमारी मदद करने का अनुरोध किया हमें उम्मीद है कि विपक्ष के नेता के रूप में वे इस पर गौर करेंगे और इसे शोधकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराएंगे

आपको बता  दें कि बीते दिनों PMML सोसाइटी का कार्यकाल कुछ महीनों के लिए बढ़ाया गया था4 नवंबर को कार्यकाल खत्म होने वाला थाPMML के उपाध्यक्ष रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, निर्मला सीतारमण, अनुराग ठाकुर जैसे केंद्रीय मंत्री इसके 29 सदस्यों में शामिल हैं 15 जून, 2023 को हुई NMML सोसाइटी की एक मीटिंग में नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी का नाम बदलकर ‘प्रधानमंत्री म्यूजियम और लाइब्रेरी सोसाइटी’ रखने का फैसला किया गया था

बीजेपी ने साधा निशाना
पीएमएमएल द्वारा पत्र वापस मांगे जाने के बाद बीजेपी ने गांधी परिवार पर निशाना साधा हैभाजपा आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मुझे जो बात विशेष रूप से दिलचस्प लगी, वह यह है कि नेहरू जी ने एडविना माउंटबेटन को ऐसा क्या लिखा होगा जिसके लिए ऐसी सेंसरशिप की जरूरत पड़ी? क्या राहुल गांधी इन पत्रों को वापस पाने के लिए कार्रवाई करेंगे?”

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

जयपुर मेट्रो को लेकर बड़ी खबर, अब जगतपुरा तक चलेगी मेट्रो | CM भजनलाल शर्मा ने मेट्रो के विस्तार को लेकर दिए निर्देश | मौजूदा DPR को होल्ड पर रखा

RPSC ने निकाली असिस्टेंट प्रोफेसर के 575 पदों पर भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई | यहां देखें डिटेल जानकारी

जयपुर में दस किलोमीटर के इस रूट पर बनेगा अब डबल डेकर रोड, ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात | मेट्रो भी दौड़ेगी

सतीश पूनिया को BJP ने सौंपी नई जिम्मेदारी

जमानत देने के लिए जज ने मांगी 5 लाख रुपए घूस, FIR दर्ज, दो बिचौलिए गिरफ्तार | अब जज की गिरफ़्तारी के लिए हाईकोर्ट जाएगी ACB

इस स्टेट में असिस्टेंट प्रोफेसर के 562 पदों पर होगी भर्ती | जानें; किस विषय के कितने हैं पद

Jobs: RPSC ने निकाली वरिष्ठ अध्यापक के 2129 पदों पर भर्ती, इस डेट से शुरू होगा आवेदन का प्रोसेस | किस विषय के कितने पद; जानें यहां

देश का पहला हाइपरलूप ट्रैक तैयार; मिनटों में पूरी होगी घंटों की दूरी | दौड़ेगी राकेट जैसी रफ्तार वाली ट्रेन | जानें खासियत

Judgment: यूनिवर्सिटी के कर्मचारी राज्य कर्मचारी की श्रेणी में नहीं आते: हाईकोर्ट | असिस्टेंट प्रोफेसर की याचिकाएं खारिज

जयपुर में 2 छुटि्टयां घोषित, कलक्टर ने जारी किए आदेश

बदलने जा रही है बैंक कर्मचारियों की ट्रांसफर पॉलिसी, महिलाकर्मियों को हो सकता है बड़ा फायदा | जल्‍द लागू होंगे नए नियम

Negotiable Instruments Act के अधीन संचालित संस्थानों में साल 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित | यहां देखें पूरी लिस्ट

Public Holidays 2025 List: सरकार ने जारी की साल 2025 की छुट्टियां, सैटरडे- संडे में पड़ रहे हैं ये अवकाश | ये है छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें