दौसा
प्रसिद्ध सिद्धपीठ मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के प्रधान महंत की गद्दी नरेशपुरी गोस्वामी ने शनिवार 21 अगस्त को संभाल ली। उनको संतों व पंच-पटेलों ने सर्वसम्मति से चादर देकर गद्दी पर आसीन किया। संत परंपरा के अनुसार पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद सबसे पहले महंत परिवार, इसके बाद अयोध्या के हनुमानगढ़ी के संतों व 15 गांवों के प्रबुद्ध लोगों ने चादर ओढ़ाकर परम्परा निभाई।
55 साल बाद बदला मंदिर का महंत
आपको बता दें कि 88 साल की उम्र में मंदिर के महंत किशोरपुरी महाराज ब्रह्मलीन हो गए थे। वे 55 साल पहले मेहंदीपुर बालाजी मंदिर की महंत गद्दी नशीन हुए थे। उनके पूर्ववर्ती महंत गणेशपुरी महाराज ने रामकिशोर गोस्वामी उपाख्य किशोरपुरी गोस्वामी को अपना उत्तराधिकारी चुना था।
किशोरपुरी महाराज द्वारा महंत गद्दी संभालने के बाद वंश परंपरा के अनुसार 12 अक्टूबर 1979 को नरेशपुरी गोस्वामी को अपना उत्तराधिकारी चुना। ऐसे में अब नरेशपुरी गोस्वामी चादर रस्म के बाद विधिवत रूप से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत की गद्दी पर आसीन किया गया। महंत नरेशपुरी का जन्म 12 दिसंबर 1962 को पास के ही उदयपुरा गांव में रामस्वरूप गोस्वामी के घर हुआ था।
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
