मोगा
PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक के बीच पंजाब में एक संदिग्ध पाकिस्तानी नाव मिलने के बाद एक और बड़ी खबर आ रही है। फिरोजपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला जिस जगह रोका गया था, वहां से करीब 50 किलोमीटर दूर मोगा से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जो कनाड़ा में बैठे एक हैंडलर के सम्पर्क में थे।
पंजाब पुलिस ने जिन तीन जनों को गिरफ्तार किया है उनसे 2 ग्रनेड, 9 MM की 2 पिस्टल, 1 मैगजीन और 18 जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं। ये आरोपी किसी धार्मिक स्थान को निशाना बनाने की फिराक में थे। मोगा पुलिस तमाम एंगल पर इसकी जांच कर रही है। यह तीनों आरोपी कनाडा में बैठे A कैटेगरी के गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला के संपर्क में थे। उनकी लगातार गैंगस्टर डल्ला से बातचीत हो रही थी। इस बरामदगी के बाद पंजाब पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। आपको बता दें मामला इसलिए भी गंभीर हो गया है क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी मोगा रोड के जरिए ही फिरोजपुर जा रहे थे।
पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश
मोगा के SSP चरणजीत सोहल ने बताया कि गांव चुगावा की तरफ से आते वक्त पुलिस ने PB04AC-2831 नंबर की गाड़ी को रोका। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने गाड़ी भगा ली। आरोपियों ने पुलिस का बैरिकेड भी तोड़ दिया और कर्मचारियों को भी कुचलने की कोशिश की। हालांकि कर्मचारियों ने बैरिकेड फेंककर गाड़ी को रोक लिया।
नीचे उतरते ही तानी पिस्तौल, पुलिस पर फेंका ग्रेनेड
पुलिस के अनुसार जब पुलिस ने गाड़ी को रोका ड्राइवर और उसके साथ बैठे आरोपियों ने नीचे उतरकर पुलिस पर ही पिस्तौल तान दी। पीछे बैठे आरोपी ने पुलिस पार्टी पर हैंड ग्रेनेड फेंककर मारने की कोशिश की। जिस पर पुलिस ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए तीनों को काबू कर लिया। आरोपियों पर अब आर्म्स एक्ट, बम एक्ट और कातिलाना हमले का केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस पूछ रही है कि मंशा क्या थी
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह कनाडा में बैठे गैंगस्टर के संपर्क में थे। गैंगस्टर डल्ला ने उन्हें यह ग्रेनेड उपलब्ध कराए थे। जिसे उन्हें किसी धार्मिक जगह पर फेंकना था। इसके लिए उन्हें पैसे मिलने थे। माना जा रहा है कि इसके जरिए पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी इनसे गहराई से पूछताछ की जा रही है कि उनकी मंशा क्या थी। एस एस पी मोगा चरणजीत सिंह सोहल आई पी एस ने बताया कि इन लोगों के कनाडा में बैठे अर्शदीप सिंह डाला उर्फ अर्श डाला के संबंध है। बीते दिनों अमृतसर में मिले टिफिन बम में गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पहले से ही नामजद है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कॉलेज का ठेका बचाने के लिए मांगी घूस, प्राइवेट अस्पताल के बाहर धरा गया, गवर्नमेंट कॉलेज का अफसर 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
- भरतपुर:16 साल का छात्र स्कूल के लिए निकला, 7 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
- सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय को मिली नई कमान | प्रो. सरला लखावत ने डीन का कार्यभार संभाला
- अब WhatsApp पर मिलेगा बिजली बिल से लेकर Fire NOC तक सब कुछ | राजस्थान सरकार ने e-Mitra में जोड़ीं 21 नई डिजिटल सेवाएं
- ‘दो बेटे गोरे… तीसरा सांवला कैसे?’ | रंग पर शक, अवैध संबंधों का आरोप और फिर पत्नी को तीन तलाक
- ‘ट्रैप’ से बचे पर ‘जाल’ में फंसे, 2 थानों के SHO समेत 4 पर ACB ने दर्ज किए केस
- 60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेगी सरकार; NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- शादी की खुशियों के बीच बड़ा हादसा, भरतपुर में रफ्तार भरती बस का टूटा एक्सल, दोनों पहिए निकलकर अलग गिरे; मची चीख-पुकार
- Rajasthan News: UP के लड़के को मिली पहली नौकरी, पहली पोस्टिंग… और 1 साल में पहुंच गया जेल, 1000 रु. की घूस में JVVNL का JEN ट्रैप, संविदाकर्मी भी पकड़ा गया
