पटना
दुल्हन भी जज। दूल्हा भी जज। और शादी भी अनूठी। न फेरे। न बैंड। न बाराती। न दहेज़। शादी का कार्ड भी अनूठा। दोनों ने सिर्फ संविधान की शपथ ली। फिर वरमाला पहनाई और फिर दोनों एक दूजे के हो गए।
ऐसा अनूठा विवाह बिहार में हुआ है। इसमें दूल्हा थे खगड़िया सिविल कोर्ट में जज आदित्य प्रकाश और दुल्हन थीं पटना सिविल कोर्ट में जज आयुषी कुमारी। ये दोनों सोमवार को बिना दहेज और बिना रस्मो रिवाज के केवल संविधान की शपथ लेकर विवाह बंधन में बंध गए। बिल्कुल नए अंदाज में दिन के उजाले में यह शादी महज 40 मिनट में संपन्न हो गई। आयुषी पूर्णेन्दू नगर फुलवारीशरीफ की रहने वाली हैं। आदित्य प्रकाश हाजीपुर के युसूफपुर के रहने वाले हैं।
शादी खास इसलिए बनी क्योंकि न तो इसमें बैंड बाजा था और न बाराती। कन्यादान लेने की भी व्यवस्था नहीं थी। दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे भी नहीं लिए। शादी का कार्ड भी ऐसा अनूठा कि वह एक-दूजे को अपनाने का शपथ पत्र था।
शादी में सिंदूरदान भी नहीं था। इसकी जगह शपथ ने ले ली। जयमाला के बाद दूल्हे ने शपथ ली- ‘मैं अपनी पत्नी को अधिकार देता हूं कि वह अब सिंदूर का इस्तेमाल सौंदर्य प्रसाधन के रूप में करेगी।’

राजधानी पटना के आम्रपाली रेस्टोरेंट में यह विवाह समारोह हुआ जिसमें पहले दुल्हन ने शपथ पत्र पढ़ा। इसके बाद दोनों ने एक साथ शपथ पत्र पढ़ा, फिर एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। इस तरह दोनों सदा के लिए एक-दूसरे के हो गए।
वर-कन्या पक्ष से 100 लोग हुए शामिल
इस अनोखे विवाह समारोह में वर और कन्या पक्ष से महज 100 लोग शामिल हुए। इनके लिए खाने का भी प्रबंध था। इस सादगी वाली बिना दहेज की शादी के गवाह रहे पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र के प्राध्यापक डॉ. दिलीप कुमार ने बताया, ‘दोनों ने सादगी की मिसाल पेश की है। इससे समाज में दहेज रहित शादी के लिए लोग प्रेरित होंगे।
खास बात ये है कि आदित्य और आयुषी ने अपनी पारिवारिक सहमति से कम से कम खर्च हो इसलिए दिन में ही शादी की।’ वरना अक्सर शादियां रात में होती हैं। ऐसे में डेकोरेशन और लाइटिंग के साथ कई तरह के खर्च होते हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सीईओ का दिवाली धमाका! कर्मचारियों को दी 9 दिन की छुट्टी | कहा- 2 किलो वजन बढ़ाओ, 10 गुना खुश होकर लौटो
- UP News: मस्जिद में मौलाना की पत्नी और दो बेटियों की बेरहमी से हत्या
- CTAE एलुमनाई सोसाइटी का 23वां वार्षिक समारोह कल उदयपुर में | डायमंड, गोल्डन और सिल्वर जुबली सम्मान के साथ पूर्व छात्रों का भव्य संगम
- भरतपुर की अंडर-16 टीम ने दौसा को 145 रन से रौंदा | राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में टॉप पर रहकर प्रीक्वार्टर फाइनल में प्रवेश
- रिटायर बैंक अफसर ने परिवार समेत निगल लिया ज़हर | मां-बाप और बेटे की सामूहिक मौत ने दहला दिया जयपुर | सुसाइड नोट में सामने आई ये वजह
- एमबीबीएस परीक्षा घोटाले से रोहतक में मचा बवाल | डीएमए ने सौंपा ज्ञापन, पारदर्शी जांच की मांग
- पारिवारिक कलह बनी काल | मां ने अपने चार बच्चों संग पी लिया जहर, सभी की मौत
- भरतपुर में बालिकाओं ने ली बाल विवाह रोकने की शपथ | अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 1098 टीम का जागरूकता अभियान
- मूक-बधिर बच्चों को मिली गर्माहट | लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर ने जर्सी वितरित कर मनाया ‘सेवाकुंर सप्ताह’ का समापन
- डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक ‘उपभोक्ता राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2025’ से सम्मानित