रिमांड में रियायत के लिए 40 हजार की मांग, 15 हजार में सौदा; 10 हजार लेते ही ASI ट्रैप

नागौर में एसीबी ने कोतवाली थाने के एएसआई चैनाराम को ₹10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। रिमांड में रियायत के लिए ₹40 हजार मांगे गए थे, सौदा ₹15 हजार में तय हुआ था।

नागौर। रिमांड में रियायत और आगे रिमांड नहीं मांगने के एवज में रिश्वत की मांग का मामला नागौर में एसीबी ट्रैप तक पहुंच गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बुधवार को कोतवाली थाने के एएसआई चैनाराम को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी ने यह कार्रवाई कोतवाली थाने के बाहर स्थित एक चाय की होटल पर की, जहां परिवादी ने एएसआई को रिश्वत की रकम दी थी।

एसीबी की एडिशनल एसपी कल्पना सोलंकी ने बताया कि परिवादी के भाई के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज है और वह पुलिस रिमांड पर चल रहा था। आरोप है कि रिमांड के दौरान रियायत बरतने और आगे रिमांड नहीं मांगने के बदले एएसआई चैनाराम ने परिवादी से 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद रिश्वत की रकम 15 हजार रुपए में तय हुई। इसमें से 5 हजार रुपए परिवादी पहले ही दे चुका था, जबकि शेष 10 हजार रुपए बाद में देने की बात हुई।

कॉलेज टीचरों पर गिरेगी गाज, बिना बताए छुट्टी पर गए प्रोफेसर्स की लिस्ट तैयार, उच्च शिक्षा विभाग ने दिए सख्त निर्देश

चाय की होटल पर पहुंचा परिवादी, रकम लेते ही दबोचा

परिवादी की शिकायत के आधार पर एसीबी ने पहले मामले का सत्यापन किया। इसके बाद बुधवार को ट्रैप की योजना बनाई गई। योजना के मुताबिक परिवादी कोतवाली थाने के बाहर स्थित चाय की होटल पर पहुंचा और एएसआई चैनाराम को 10 हजार रुपए दिए। एएसआई के रिश्वत की रकम लेते ही मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने कार्रवाई कर उसे पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपए की रिश्वत की रकम बरामद कर ली। कार्रवाई एडिशनल एसपी कल्पना सोलंकी के नेतृत्व में हुई, जिसमें डीएसपी रमेश माचरा की टीम भी शामिल रही। ट्रैप के बाद एसीबी टीम आरोपी एएसआई को पूछताछ के लिए एसीबी कार्यालय ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ के दौरान परिवादी की तबीयत बिगड़ी

कार्रवाई के बाद एसीबी कार्यालय में पूछताछ के दौरान परिवादी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसके शरीर में अकड़न होने लगी। स्थिति को देखते हुए एसीबी टीम ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। एसीबी की एडिशनल एसपी कल्पना सोलंकी ने बताया कि ट्रैप की कार्रवाई योजना के अनुसार की गई और एएसआई को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ा गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे

PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन

पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *