निर्जला एकादशी पर मानव सेवा संस्थान की अनूठी सेवा | राहगीरों को पिलाया ठंडा मिल्क रोज

दौसा। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर मानव सेवा संस्थान, दौसा की ओर से जनसेवा का प्रेरणादायी कार्य करते हुए लालसोट रोड स्थित ट्रैफिक पुलिस चौकी के पास आमजन को ठंडा मिल्क रोज वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों, वाहन चालकों और आम नागरिकों ने इस सेवा का लाभ उठाया।

बिजली विभाग में 2,005 नौकरियों का रास्ता साफ | JE, जूनियर अकाउंटेंट और असिस्टेंट के पदों पर होगी भर्ती

संस्थान के अध्यक्ष ओपी शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा अभियान में पूर्व डीईओ प्रेमवती शर्मा, भगवान वर्मा, अशोक भगौती, मुकुट पाठक, बनवारी डिग्गीवाल, दीपक शर्मा, सतनारायण शर्मा तथा वैद्य पवन शर्मा सहित संस्थान के अनेक सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर संस्थान पदाधिकारियों ने कहा कि निर्जला एकादशी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा और परोपकार का संदेश देने का भी अवसर है। गर्मी के मौसम में लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराना मानव सेवा का एक छोटा सा प्रयास है।

अब Paytm, Google Pay, PhonePe की दौड़ खत्म | एक ही स्क्रीन पर दिखेंगे सारे AutoPay, मिस हुआ तो फाइन से भी बचेंगे

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों ने मिल्क रोज ग्रहण कर संस्थान की इस पहल की सराहना की। सेवा कार्य में उपस्थित सभी साथियों ने भविष्य में भी समाजहित के ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

इंजन में चींटियां, बीमा रद्द और गन्ने का रस? | Ethanol पर वायरल दावों की सरकार ने खोली परत-दर-परत पोल

अब नहीं होगी ट्रेनों की टक्कर? रेल ट्रैक पर लगने जा रहा ‘कवच’, केंद्र ने दी मंजूरी | जानिए कैसे बचेंगी हजारों जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *