LPG Refill Booking Portability
घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अगर आपको अपना गैस सिलिंडर भरवाने में किसी तरह की असुविधा हो रही है तो सरकार ने गैस डिस्ट्रीब्यूटर बदलने के लिए मंजूरी दे दी है। अब यह जरूरी नहीं है कि जिस डिस्ट्रीब्यूटर से आपने गैस कनेक्शन लिया है, उसी से गैस रिफिल करवाएं। यानी कस्टमर जल्द ही अपने पसंदीदा डिस्ट्रीब्यूटर से गैस रिफिल करवा सकेंगे। यदि आपके पास इंडेन का गैस कनेक्शन है तो भारत गैस के डिस्ट्रीब्यूटर से भी खाली सिलेंडर की रिफलिंग करवा सकते हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय जल्द ही इस योजना को चंडीगढ़, कोयंबटूर, गुड़गांव, पुणे और रांची में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च करने वाला है। इन शहरों में सफल रहने के बाद इसे देश के दूसरे शहरों में भी लागू किया जाएगा। एलपीजी रिफिल बुकिंग पोर्टेबिलिटी के लिए काफी दिनों से इसकी मांग की जा रही थी।
ऐसे मिलेगी बेहतर डिस्ट्रीब्यूटर की लिस्ट
जब ग्राहक अपने मोबाइल पर ऐप या कस्टमर पोर्टल को खोलेंगे और रिफिल के लिए लॉगिन करेंगे, तो उसे डिलीवरी डिस्ट्रीब्यूटर की पूरी लिस्ट मिल जाएगी। इसमें डिस्ट्रीब्यूटर्स की रेटिंग भी दिखाई देगी। उसमें सबसे बेहतर डिस्ट्रीब्यूटर का नाम सबसे ऊपर होगा जिसमें वह अपने मन पसंद डिस्ट्रीब्यूटर को चुन सकता है। वह रिफिल करने के बाद आपके पास डिलीवरी पहुंचाएगा। इससे डिस्ट्रीब्यूटर के ऊपर यह दबाव रहेगा कि वह अपनी परफॉरमेंस में सुधार करे। इससे डिस्ट्रीब्यूटर्स में बेहतर सेवा देने की होड़ मच जाएगी। उनकी रेटिंग में सुधार होगा।
पोर्टल पर उपलब्ध होगी ऑनलाइन ट्रांसफर की सुविधा
एलपीजी ट्रांसफर के लिए ऑनसलाइन सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी, जो ग्राहकों की एरिया में उपलब्ध होंगे। इसके लिए ग्राहक ऑनलाइन पोर्टल या ऐप के जरिए अपना काम कर सकते हैं। अपना रजिस्टर्ड लॉगिन के जरिए ग्राहक अपने ऑयल मार्केटिंग कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर को चुन सकते हैं। यहां पर उनके पास एलपीजी गैस कनेक्शन का विकल्प भी मौजूद रहेगा।
डिस्ट्रीब्यूटर के पास रहेगा ग्राहक को मनाने का विकल्प
डिस्ट्रीब्यूटर के पास अपने ग्राहक को बेहतर सेवाएं मुहैया कराने के लिए मनाने का विकल्प मौजूद रहेगा। लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर को अपने ग्राहक को यह आश्वस्त करना पड़ेगा कि अब उसको कोई असुविधा नहीं होगी । अगर ऐसा नहीं होता है तो कनेक्शन उसके पास चला जाएगा, ग्राहक ने जो विकल्प भरा होगा। इस तरह से ग्राहक को उस डिस्ट्रीब्यूटर के पास ऑनलाइन उसी कंपनी में ट्रांसफर कर दिया जाएगा जिसका विकल्प उसने दिया होगा। यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त में दी जाएगी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 55759 पोर्टेबिलिटी की सुविधा मई 2021 में उपलब्ध कराई है।
ये भी पढ़ें
- 922 पदों वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर संकट टला, याचिका वापस; अब भर्ती का रास्ता साफ | हाईकोर्ट में आयोग ने रखा पूरा रिकॉर्ड, याची पर शास्ति की मांग के बाद बदला रुख
- अजय खेमरा हत्याकांड: गिरफ्तारी के बाद पुलिस से हथियार छीनकर फायरिंग, जवाबी गोली में आरोपी घायल | यूपी से पकड़कर लाई थी पुलिस, भरतपुर में हथियार बरामद कराने के दौरान मचा हड़कंप
- घर-घर दूध बेचता था, अंदर से पेपर लीक गैंग का एजेंट निकला | 14 लाख में सॉल्वड पेपर की डील, अभ्यर्थियों को पेपर पढ़ाने के लिए किराए पर लिया मकान; SOG ने दबोचा
- पेड़ भी लगाए, लोकतंत्र का संदेश भी दिया, भरतपुर में छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
- 48 करोड़ का बिल अटका, भुगतान के लिए मांगे 1.20 लाख… फिर ऐसे खुला रेलवे में घूस का खेल | CBI ट्रैप में दो कार्मिक गिरफ्तार
- 23 करोड़ बुजुर्गों के लिए सरकार का बड़ा प्लान, 14567 पर मिलेगी मदद | सहारे से स्वास्थ्य तक, जानिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या-क्या कर रही है केंद्र सरकार
- टीबी के खिलाफ जागरूकता से हरियाली तक, 112 NCC कैडेट्स ने संभाली दोहरी जिम्मेदारी | कोटा के राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में ‘टीबी मुक्त भारत’ और ‘हरित पर्यावरण’ का संदेश
- भरतपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, पहले गोलियों से भूना फिर गाड़ी से कुचला | घर के बाहर बैठे अजय को जबरन उतारा, जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने पीछे से बरसाईं गोलियां
- किस जिले में किसकी खुलेगी किस्मत? जिला प्रमुखों की लॉटरी ने बदला चुनावी गणित | 41 जिला परिषदों में आरक्षण तय, अब दावेदारों की धड़कनें तेज
- अदालतों में सुविधाओं का जिम्मा किसका? केंद्र ने साफ किया पूरा गणित | जिला कोर्ट में कोर्ट रूम से लेकर डिजिटल कंप्यूटर कक्ष तक, राज्यों की भूमिका सबसे अहम
