काव्य साधिका मंच का पुस्तक विमोचन और लहरिया उत्सव संपन्न

जयपुर 

अंतरराष्ट्रीय काव्य साधिका मंच की ओर से यश रीजेंसी खातीपुरा में “काव्य साधिका” साझा काव्य संग्रह का विमोचन एवं लहरिया उत्सव का मंगलवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम  के मुख्य अतिथि दूरदर्शन जयपुर के पूर्व निदेशक और साहित्यकार नंद भारद्वाज थे। पूर्व शिक्षा मंत्री एवं प्रसिद्ध साहित्यकार रवींद्र शुक्ल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

क्या INDIA नाम ख़त्म करने जा रही मोदी सरकार? G20 के निमंत्रण पत्र पर दिखी पहली झलक | जानिए हटाने के लिए क्या होगी संवैधानिक प्रक्रिया

सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। पूर्व विधायक  ज्ञान देव आहूजा एवं  साहित्यकार अरुणेश मिश्र कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नंद भारद्वाज ने कहा कि काव्य सृजन के सभी संस्कार हर एक में विद्यमान होते हैं। ज्ञान की सभी विधाएँ काव्य से ही संरक्षित रहती हैं। अध्यक्ष रविंद्र शुक्ल  ने काव्य साधिका मंच की सभी कवयत्रियों की सराहना करते हुए उन्हें सृजन करते रहने का परामर्श दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अरुणेश मिश्रा और ज्ञान देव आहूजा ने भी विचार व्यक्त किए।

पुस्तक की समीक्षा मंच संरक्षिका डॉक्टर शारदा कृष्ण ने की। काव्य साधिका  मंच की संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर रानी तंवर ने  कार्यक्रम में मंच की स्थापना से लेकर पुस्तक प्रकाशन तक की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नारी जब कठोर होती है तो वज्र बन जाती है और जब कोमल होती है तो कविता बन जाती है।

इस अवसर पर काव्य साधिका  मंच की ओर से काव्य गुरु सम्मान श्रीमती विजयलक्ष्मी देथा (उदयपुर), राष्ट्रीय स्तर का काव्य साधिका सम्मान श्रीमती ललिता जोशी (कोलकाता) को तथा राज्य स्तरीय सम्मान श्रीमती पवनेश्वरी वर्मा (जयपुर) को दिया गयाl इस अवसर पर  48 कवियत्रियों के काव्य साझा संग्रह का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम में पूरे देश के विभिन्न हिस्सों से आयी कवयित्रियों ने अपने काव्य पाठ से सबका मन जीत लिया। पुस्तक विमोचन के बाद सभी कवियत्रियों ने लहरिया उत्सव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और माहौल को अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से रंगीन बना दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध शायरा शोभा चंदर ने किया।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

क्या INDIA नाम ख़त्म करने जा रही मोदी सरकार? G20 के निमंत्रण पत्र पर दिखी पहली झलक | जानिए हटाने के लिए क्या होगी संवैधानिक प्रक्रिया

ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल और कुलदीप को जगह, चहल बाहर | जानें भारतीय टीम का शेड्यूल

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: माता-पिता और बेटे-बहू की मौके पर ही मौत, बची सिर्फ तीन साल की मासूम | टायर फटने के बाद  कार दूसरी तरफ ट्रक से टकराई

गहलोत सरकार ने देर रात किए कई RAS अफसरों के तबादले, कई ADM और SDM बदले, यूनिवर्सिटीज में भी अदला बदली

7th Pay Commission: सामने आया AICPI Index का ताजा नंबर, 50 फीसदी को क्रॉस कर सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का DA

हिमाचल में इन IAS अफसर के हुए तबादले, देखें लिस्ट

देश के टॉप वकील हरीश साल्वे की तीसरी शादी, जानें तीनों पत्नियों के बारे में

राजस्थान में खोली जाएंगी 50 फास्ट ट्रैक कोर्ट, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

जिंदादिल मेट्रो…

RPSC ने कॉलेज शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर सहित इन पदों के लिए निकाली बम्पर भर्ती | इस डेट से करें अप्लाई