आखातीज पर विशेष
डॉ. शिखा अग्रवाल
पापा,
आपने कहा था – तुम बड़ी हो गई,
क्या सचमुच मैं इतनी बड़ी हो गई
कि मेरे ब्याह की इतनी बेताबी हो गई
या घर में मेरे लिए जगह कम पड़ गई।
कल तक तो मैं बच्ची थी,
बेफिक्र,अलमस्त,अल्हण,
दो चोटी बनाए नादान सी,
आज मैंअचानक सयानी हो गई।
अभी ही तो मैंने,
जीवन लक्ष्य का सपना बुना है,
अभी ही तो मैंने,
हवा, बादल की गुनगुनाहट सुनी है।
कोकून से निकली तितली हूं मैं,
बगिया में बिखरे रंगों को समझने तो दो,
अपनों से मुझे दूर मत करो कि
कह ना पाऊं अपने अरमान,
पापा, छू लेने दो मुझे भी आसमान।
यह वादा है मेरा,
नहीं भूलूंगी आपके दिए संस्कार,
अपने पैरों पर खड़ी हो,
कुछ बन के दिखाऊंगी,
घर आंगन का नाम रोशन,
कर के दिखाऊंगी।
पापा, इस घर का दालान
मुझसे बहुत बड़ा है,
जहां मेरे लिए अभी भी बहुत जगह है,
अभी से मुझे पराई मत करना,
अपनी आंखों से दूर ना करना,
अपने साये में संजोए रखना,
अपने साए में संजोए रखना।।
(लेखिका राजकीय महाविद्यालय, सुजानगढ़ में सह आचार्य हैं)
ये भी पढ़ें
- OTS पर हाईकोर्ट का बड़ा झटका: सरकार का फैसला रद्द | कहा- सत्ता बदली है, वादा नहीं; अब पुराने प्लान पर ही बनेगा प्रोजेक्ट
- ICU बना मौत का कमरा, धुएं ने छीन ली कई लोगों की सांसें | अस्पताल की 5वीं मंजिल पर भड़की आग, मरीज खिड़कियों से निकाले गए
- इंतजार खत्म, जेब होगी भारी | इन कर्मचारियों-पेंशनर्स के DA-DR में बढ़ोतरी, एरियर भी मिलेगा
- खेत बचाओ अभियान की घंटी | मिट्टी थक रही है, खाद बढ़ रही है… किसानों को KVK ने चेताया
- BDA पर भड़के किसान, पास हुआ निंदा प्रस्ताव | बोले- हमें ‘भू-माफिया’ बताकर सरकार को गुमराह किया जा रहा, अब CM से सीधी मुलाकात की तैयारी
- TMC में ‘महाभारत’ | 60 विधायक लेकर अलग हुए बागी, ममता ने पूरी पार्टी की कमेटियां ही भंग कर दीं
- मस्टरोल के बदले ‘महीना’ मांग रहा था बाबू | 25 हजार जेब में रखते ही ACB ने दबोचा, पंचायत कार्यालय में मचा हड़कंप
- UP: जनगणना ड्यूटी के बीच शिक्षकों की दोहरी परेशानी | MDM राशन संकट और ऑनलाइन कार्यों के दबाव पर BSA को सौंपे गए दो ज्ञापन
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
