लघु कथा
डॉ. शिखा अग्रवाल, सेवानिवृत्त सहआचार्य (कॉलेज शिक्षा), सीकर
तेज गर्मी के बाद आज आकाश में काले घने बादलों का दिखना सबको सुकून दे रहा था और हर कोई बारिश की बूंदों का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। इस बार पड़ी भीषण गर्मी और लू ने इंसान,जीव जंतु और पेड़ पौधों सबका जीना मुश्किल कर दिया था। कॉलोनी का पार्क भी सुबह सबेरे टहलने वालों के अलावा वीरान ही रहता था। तभी बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई और हवाओं में मिट्टी की सौंधी खुशबू घुल गई। बच्चे और बड़े, सभी मौसम की पहली बारिश को देखने घरों के बरामदे और बालकनी में जमा हो गए। छोटे बच्चे मम्मी की हिदायतों को दरकिनार कर भागते हुए पार्क में पहुंच गए और पानी में हुड़दंग करने लगे।
थोड़ी देर में बारिश और भी तेजी से होने लगी तो बच्चों को घरों में बुला लिया गया। अब कॉलोनी में हवाओं से मिट्टी की सौंधी खुशबू की जगह पकौड़ों और अदरक- इलायची की चाय वाली सुगंध आने लगी थी। शाम को काम वाली सुगनी के ना आने पर रजनी बड़बड़ाते हुए बर्तन साफ कर रही थी, “आज ही तो जैसे तैसे गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी और सुगनी ने छुट्टी मार ली। कोई सूचना भी नहीं दी और मेरा फोन भी नहीं उठा रही।” अचानक रजनी का फोन बज उठा, उधर सुगनी थी। “आई क्यों नहीं” डांटते हुए रजनी की आवाज अचानक से तरल उठी जब सुगनी ने कहा, “मैडम, हमारी बस्ती में पानी भर गया है। पूरा सामान डूब गया है। हम जैसे तैसे जान बचा कर पास के स्कूल में पहुंचे हैं, पानी उतरने तक नहीं आ सकेंगे।”
‘नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग को लेकर सरकार का आया ये जवाब
इस यूनिवर्सिटी में निकली प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती | इस डेट तक करें अप्लाई
सरकारी कर्मचारियों के काम की खबर, सरकार ने GPF को लेकर किया ये ऐलान
सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, बंद हुआ ये चार्ज, बढ़ जाएगी इन-हैंड सैलरी
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
