भरतपुर में डॉक्टरों, CA और समाजसेवियों का भव्य सम्मान | लायंस क्लब कोहिनूर ने 46 विशिष्ट हस्तियों को किया सम्मानित

लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर ने होटल एसआरजी इन में आयोजित भव्य समारोह में 13 डॉक्टरों, 3 चार्टर्ड अकाउंटेंट, 30 लायंस संयोजकों और क्लब सदस्यों का सम्मान किया। समारोह में पीडीजी अशोक ठाकुर, सुनील अरोड़ा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

भरतपुर। समाज सेवा, चिकित्सा और वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर ने एक  निजी होटल में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में वर्षभर क्लब की गतिविधियों में सहयोग देने वाले 30 लायंस संयोजकों, समाज सेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 13 चिकित्सकों तथा 3 चार्टर्ड अकाउंटेंटों को माला, पटका, स्मृति चिह्न और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

इन डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का हुआ सम्मान

सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ सर्जन डॉ. भूषण अरोड़ा, डॉ. गोविंद गुप्ता, आरबीएम अस्पताल के उपनिदेशक एवं फिजिशियन डॉ. प्रभुत्व गोयल, अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. मोहकम सिंह, फिजिशियन डॉ. सुनील पाठक, डॉ. दिलीप जैन, डॉ. लेखराज चौधरी, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. आदित्य चौधरी, डॉ. हर्षिता सिंह, डॉ. अभिषेक चाहर और डॉ. भूमिका सिंह शामिल रहे।

चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए सारांश अग्रवाल, सीए राधा अग्रवाल और सीए श्रेया अग्रवाल को भी उनके पेशेवर योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

अब सिर्फ चिप नहीं, चिप बनाने वाले भी यहीं तैयार होंगे | IIT गांधीनगर का ‘समर्थ’ सेंटर बदलेगा भारत के सेमीकंडक्टर मिशन की तस्वीर

33 सदस्यों और 30 संयोजकों को भी मिला सम्मान

क्लब के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान क्लब के सभी 33 सदस्यों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए, जबकि 30 कार्यकर्ता संयोजकों को विशेष अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्य क्लब, डायमंड, ब्रज, रॉयल, सेंचुरी, क्राउन और गोल्ड क्लब के पदाधिकारियों का भी अभिनंदन किया गया।

दीप प्रज्ज्वलन से हुई शुरुआत, कई वरिष्ठ लायंस पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम का शुभारंभ पीडीजी एवं पीएमसीएस एमजेएफ लायन अशोक ठाकुर के मुख्य आतिथ्य तथा पीडीजी एवं आईपीएमसीएस एमजेएफ लायन सुनील अरोड़ा की विशेष उपस्थिति में गणेश पूजा और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

समारोह में रीजन चेयरपर्सन विनोद सिंघल, जेडसी विजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, क्लब के संस्थापक अध्यक्ष रमेश चंद सिंघल, पीएमजेएफ लायन प्रेमपाल सिंह, प्रवीण फौजदार तथा क्लब अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस अवसर पर लायन सुनील अरोड़ा ने क्लब के पदाधिकारियों को संस्था की विशेष पिन पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर अपनी उत्कृष्ट गतिविधियों के कारण प्रशंसा और पुरस्कार का वास्तविक हकदार है।

मुख्य अतिथि लायन अशोक ठाकुर ने क्लब की समाजसेवी गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने सेवा कार्यों के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जो अन्य क्लबों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

‘पीड़ित मानवता की सेवा ही लायंस का उद्देश्य’

रीजन चेयरपर्सन विनोद सिंघल ने कहा कि लायंस संगठन का मूल उद्देश्य पीड़ित मानवता की सेवा करना है। उन्होंने क्लब द्वारा प्राप्त जोन सोशल अवार्ड और एक्सीलेंस सर्विस एक्टिविटी सम्मान का उल्लेख करते हुए कहा कि क्लब ने पूरे क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि क्लब अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता को आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है, जो पूरे संगठन के लिए गर्व की बात है।

डॉ. अशोक गुप्ता का भी हुआ भव्य अभिनंदन

समारोह में मंचासीन अतिथियों, क्लब सदस्यों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने वर्ष 2025-26 में क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों की सराहना करते हुए प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता का माला, साफा, पटका, स्मृति चिह्न और उपहार भेंट कर विशेष सम्मान किया।

अपने संबोधन में डॉ. गुप्ता ने कहा कि “ईश्वर ने यदि हमें कुछ बनाने योग्य समझा है, तो हमारा जीवन तभी सार्थक है जब हम किसी जरूरतमंद के काम आ सकें।” कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का भी पटका और स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष लायन अशोक तांबी, लायन श्रीमती अंशु मंघा और लायन प्राची सिंह ने किया, जबकि अंत में अध्यक्ष लायन सतेन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

समारोह में पूर्व आरसी लायन प्रेमपाल सिंह, प्रवीण फौजदार, प्रोफेसर डॉ. संतोष गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष लायन अशोक तांबी, विजय सिंह, सचिव रूपेंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष संजय खंडेलवाल, मोहन मंगलानी, प्रमोद सिंह, प्रोफेसर डॉ. मगन प्रसाद, प्रमोद खंडेलवाल, कमल कपूर, डॉ. अजय महरवाल, जीतेश पटेल, अजय मंघा, अनिल अरोड़ा, दीपक गोयल, के.पी. सिंह, रामवीर डागुर, गोविंद खंडेलवाल, प्रमोद शर्मा, शेखर खंडेलवाल, मनोज फौजदार, कोमल सिंह, अजय लोहिया, ज्ञान सिंह, जनेश गुप्ता, सुमन प्रेमपाल, प्रवेश फौजदार, शालिनी तांबी, श्वेता मेहरवाल, सीमा खंडेलवाल, सीमा शर्मा, डॉ. गुंजन श्रीवास्तव, सविता फौजदार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

अन्य क्लबों से लायन श्रीनाथ शर्मा, जेडसी लायन रेणुदीप गौड़, सतीश मित्तल, राजेंद्र शर्मा, राकेश गुप्ता, राकेश मित्तल, अमित सिंघल, सत्यदेव आर्य सहित अनेक पदाधिकारी और मीडियाकर्मी भी समारोह के साक्षी बने।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

अब सिर्फ चिप नहीं, चिप बनाने वाले भी यहीं तैयार होंगे | IIT गांधीनगर का ‘समर्थ’ सेंटर बदलेगा भारत के सेमीकंडक्टर मिशन की तस्वीर

अब पढ़ाई नहीं होगी बेकार | बीच में छूटी शिक्षा भी आएगी काम, सरकार ने बताया कैसे बदल रहा है छात्रों का पूरा रिकॉर्ड सिस्टम

अब छोटे क्लीनिक भी होंगे ‘स्मार्ट’ | ₹299 महीने में मिलेगा डिजिटल हॉस्पिटल सिस्टम, पर्ची से बिलिंग तक सब कुछ ऑनलाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *