JEE Main 2021
कोरोना संकट को देखते हुए एनटीए ने जेईई (Main)-मई 2021 सत्र की परीक्षा भी स्थगित कर दी है। जेईई मेन मई 2021 की परीक्षा का आयोजन 24, 25, 26, 27 और 28 मई 2021 को होना था। इससे पहले एनटीए ने जेईई मेन अप्रेल सत्र की परीक्षा भी स्थगित कर दी थी। जेईई मेन अप्रेल सत्र का आयोजन 27, 28 और 30 अप्रेल 2021 को होना था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने यह जानकारी दी। जेईई मेन मई 2021 सत्र की तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह दी गई है कि वे जेईई मेन पर लेटेस्ट अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट से जुड़े रहें।
NTA जल्द जारी करेगा नया शेड्यूल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, देशभर में कोरोना से हालात बेहद खराब हैं। छात्र और अभिभावक संक्रमण से जूझ रहे हैं। ऐसे में परीक्षा आयोजित करवाने के हालात नहीं है। छात्रों की सुरक्षा के लिए परीक्षा के स्थगित करने का फैसला किया गया है। जब भी कोरोना संक्रमण के हालात ठीक होंगे तो परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। छात्रों को तैयारी का पूरा समय मिलेगा। जल्द ही छात्रों को इस संबंध में अधिसूचना जारी करके अपडेट कर दिया जाएगा। जेईई मेन जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in को विजिट कर सकते हैं। जेईई मेन 2021 से जुड़ी किसी भी दुविधा के लिए अभ्यर्थी 011- 40759000 और jeemain@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
- रेलवे का बड़ा फैसला: नॉन-सेफ्टी पदों पर पदोन्नति में मिलेगा ‘बेस्ट अमंगस्ट द फेल्ड’ नीति का लाभ
- झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूल रहा था घूस: हेड कांस्टेबल और दलाल चढ़ा ACB के हत्थे
- जिस फैसले का वर्षों से इंतजार था: राजस्थान सरकार ने सेवा नियमों में किए 4 बड़े बदलाव, क्या कर्मचारियों को मिलेगी राहत?
- पूर्व IPS को पहले खिलाई मिठाई, फिर सीढ़ियों पर बुलाकर बरसाए थप्पड़, ‘टिकट चोर’ के नारों के बीच फटे कपड़े | टिकट विवाद ने कांग्रेस में मचा दिया बवाल; देखें वीडियो
- रसामृत कृष्ण: जब ‘मैं’ का कारागार टूटे और मन कृष्णमय हो जाए
