नई दिल्ली
दो दिन के अंदर तीन खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसी खबरें आ रही थीं कि आईपीएल के बचे हुए सभी मैच मुंबई में कराए जाएंगे, लेकिन साहा के कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद आईपीएल को फिलहाल सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वाइस-प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने बताया कि आईपीएल 2021 को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच मैच को स्थगित करना पड़ा था।
मामले बढ़ते देख भारतीय और विदेशी दोनों खिलाड़ी इससे हटने पर विचार कर रहे थे। आईपीएल को फिलहाल टाल दिया गया है और इसके बाकी मैच कब करवाए जाएंगे इस पर फैसला बाद में लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें
- Haryana News: ₹7 लाख की डील, ₹5 लाख पहले ही वसूले; बची रकम लेते ही ACB ने ALM को दबोचा
- भुसावर में राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम एकादशी तक जारी रहेंगे
- मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर बड़ा सवाल, 75 साल तक पढ़ाने की मांग; PM मोदी को भेजा पत्र
- हाईकोर्ट्स में जजों की नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी, कॉलेजियम की 8 सिफारिशों में से 7 पर लगी मुहर
- यूपी में 35 IPS अधिकारियों की नई तैनाती, कई बड़े शहरों में बदले DCP | नोएडा-आगरा से प्रयागराज तक बदले चेहरे; चारू निगम को PAC गाजियाबाद की कमान; देखें पूरी लिस्ट
- DUSU में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद झटके; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के नाम, NSUI का सूपड़ा साफ
- शिक्षकों ने फिर जताया भरोसा, प्रेम प्रकाश उमरवाल लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष; सम्मेलन में तबादला नीति से लेकर शिक्षक हितों पर मंथन
- आज की सीता …
- Madhya Pradesh News: दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु, रास्ते में उफनते नाले में बही कार, 8 की मौत; 3 बच्चों समेत पूरा परिवार खत्म
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
