बालगृहों में रह रहे बच्चों के लिए बड़ा कदम, 55 बच्चों के आधार का रास्ता साफ | 27 के आधार मौके पर बने-अपडेट, बाकी 28 की प्रक्रिया भी जल्द होगी पूरी

जयपुर के एसओएस बालग्राम में बालगृहों के बच्चों के लिए आधार पंजीकरण शिविर लगाया गया। 55 बच्चों के आवेदन लिए गए और 27 के आधार मौके पर बनाए या अपडेट किए गए।