Health Insurance Cover
हेल्थ इंश्योरेंस की पॉलिसी लेने वालों के लिए Good news है। अब सभी हेल्थ इंश्योरेंस की पॉलिसी में होम ट्रिटमेंट कवर शामिल होगा और ये इंश्योरेंस कंपनियां अतिरिक्त प्रीमियम वसूल कर पॉलिसी में एड ऑन के तौर पर ग्राहकों को ऑफर कर सकती हैं। इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI के सर्कुलर के मुताबिक, कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट्स में होम ट्रिटमेंट कवर को एड ऑन कवर के तौर पर जोड़ सकती हैं और मौजूदा पॉलिसी होल्डर्स अपनी बची हुई पॉलिसी अवधि के लिए अतिरिक्त प्रीमियम दे कवर होम ट्रिटमेंट को शामिल करवा सकते हैं।
हर दिन मॉनिटरिंग का रिकॉर्ड जरूरी
इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI के सर्कुलर के मुताबिक, होम ट्रिटमेंट में क्लेम कंपनी की शर्तों के अनुसार होगा और उसमें चिकित्सक की तरफ एक्टिव ट्रिटमेंट और मरीज की हर दिन मॉनिटरिंग का रिकॉर्ड भी जरूरी होगा और इंश्योरेंस कंपनी को अलग से अतिरिक्त प्रीमियम चार्जेज को ग्राहक को बताना होगा और सम-एश्योर्ड का 100% तक होम ट्रिटमेंट कवरेज हो सकता है।
कोरोना कवच जैसी पॉलिसी में भी मिलेगा कवर
कोरोना काल में शुरू हुई करोना कवच समेत कई दूसरी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में कोरोना से जुड़ा होम ट्रिटमेंट कवर को भी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में शामिल किया गया है और बाकी इलाज का भी डॉक्टर की मंजूरी के बाद होम ट्रिटमेंट कवर होता है तो पॉलिसी होल्डर्स को महंगे रूम रेंट चार्जेस नहीं लेगेंगे लेकिन नर्सेज और मेडिकल स्टॉफ की ट्रिटमेंट कॉस्ट ज्यादा होगी, अलग-अलग इलाज पर भी होम ट्रिटमेंट लागू होगा और कंपनियां अभी एड ऑन प्राइसिंग उस पर तय करेगी।
सर्कुलर की प्रमुख बातें
- हेल्थ इंश्योरेंस की पॉलिसी में होम ट्रिटमेंट कवर शामिल होगा
- पॉलिसी में एड ऑन कवर के तौर पर कंपनियां देंगी कवर
- अतिरिक्त प्रीमियम के जरिए सभी पॉलिसी में होम ट्रिटमेंट जुड़ेगा
- मौजूदा पॉलिसी होल्डर्स अपनी बची हुई पॉलिसी अवधि में मिलेगा विकल्प
- समएश्योर्ड का 100% तक होम ट्रिटमेंट कवरेज
- चिकित्सक द्वारा एक्टिव ट्रिटमेंट होना जरूरी
- मरीज की हर दिन मोनिटरिंग का रिकॉर्ड जरूरी
- चिकित्सक द्वारा एक्टिव ट्रिटमेंट सत्यापित होना चाहिए
- कंपनी की पॉलिसी शर्तों के मुताबिक क्लेम सेटलमेंट होगा
ये भी पढ़ें
- नारायणी माता से लौट रहा परिवार रास्ते में उजड़ गया, पिता और दो बच्चों की मौत | बांदीकुई में सामने से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां गंभीर
- राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, 300 MM बारिश ने बढ़ाई चिंता | 22 बांध लबालब, 220 अब भी खाली; 12 अगस्त को कई संभागों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट
- भरतपुर में व्यापारियों के संघर्ष की पहली जीत, 6 दुकानों का हुआ आवंटन | सड़क चौड़ीकरण से उजड़े कारोबारियों को मिली राहत, महासंघ बोला- लड़ाई अभी बाकी है
- 137 फर्मों पर पड़ा टैक्स विभाग का छापा तो खुला 547 करोड़ का खेल, 106 निकलीं फर्जी | ITC के नाम पर चल रहा था बड़ा नेटवर्क, 4.65 करोड़ की राशि तत्काल ब्लॉक
- चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 183 RAS अफसरों के तबादले | CM के OSD से लेकर ADM-SDM तक बदले, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
- भुसावर में फिर गूंजे गायत्री मंत्र, हर रविवार होगा यज्ञ | गायत्री नव चेतना केंद्र की गतिविधियों को मिली नई शुरुआत, बड़ी संख्या में जुटे लोग
- महाकाल दर्शन से पहले धौलपुर के परिवार पर टूटा कहर, मां-बेटे-बहू की मौत | दो मासूम बेटे सुरक्षित बचे, ड्राइवर समेत दो गंभीर घायल; ओवरटेक करते वक्त हुआ हादसा
- एमएसएमई को समय पर भुगतान की राह होगी आसान, ऑनलाइन विवाद निपटारे से छोटे कारोबारियों को राहत
- चुनाव आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा, 2 साल पूरे होते ही शिक्षकों का नियमितीकरण जरूरी | हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पिछली तारीख से मिलेगा वेतन-एरियर और वरिष्ठता का लाभ
- हिमाचल में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 57 अधिकारियों के तबादले | अमित यादव को साइबर क्राइम, मयंक चौधरी को IRB सकोह; जिलों में भी बदली पूरी कमान, यहां देखें पूरी लिस्ट
- राजस्थान में 600 डॉक्टरों की भर्ती का रास्ता साफ, जल्द जारी होगा विज्ञापन, सरकार ने दी मंजूरी | अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने की कवायद
