AI से बदलेगी चिकित्सा की तस्वीर | डीएमए इंडिया और MediSage-AI का राष्ट्रीय वेबिनार 22 फरवरी को

डीएमए इंडिया और MediSage-AI 22 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित करेंगे, जिसमें चिकित्सा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका, नैतिक पहलू और व्यावहारिक उपयोग पर चर्चा होगी।

नई दिल्ली 

चिकित्सा जगत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती भूमिका को लेकर डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए इंडिया) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। डीएमए इंडिया, MediSage-AI के सहयोग से 22 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक वेबिनार का आयोजन करेगा। यह वेबिनार चिकित्सा क्षेत्र में एआई के व्यावहारिक उपयोग, नैतिक पहलुओं और पेशेवर जिम्मेदारियों पर केंद्रित होगा।

MediSage एक पेशेवर डिजिटल मेडिकल नेटवर्क है, जिसे डॉक्टर्स द्वारा और डॉक्टर्स के लिए विकसित किया गया है। यह मंच विभिन्न शहरों, देशों और विशेषज्ञताओं से जुड़े डॉक्टरों एवं मेडिकल छात्रों को एक साझा शैक्षणिक समुदाय प्रदान करता है, जहाँ क्लिनिकल केस चर्चा, अकादमिक आदान-प्रदान और चिकित्सा ज्ञान संसाधनों तक पहुँच संभव है।

Rajasthan Budget 2026: 8वें वेतन आयोग की राह साफ | ‘सैलरी अकाउंट पैकेज’ से कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा

वेबिनार में प्रमुख विषय

  • दैनिक चिकित्सा कार्य में एआई टूल्स की व्यावहारिक भूमिका
  • लक्षण विश्लेषण और क्लिनिकल डॉक्यूमेंटेशन में एआई की उपयोगिता
  • एआई-सहायता प्राप्त चिकित्सा में नैतिक, कानूनी और मेडिको-लीगल पहलू
  • चिकित्सा तकनीक के विकास में डॉक्टरों की सक्रिय भागीदारी का महत्व

मुख्य अतिथि

डॉ. एम. एस. बुटोला
सेवानिवृत्त एयर चीफ मार्शल एवं प्रिंसिपल,
श्री राम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़

वेबिनार की मॉडरेटर

डॉ. शेहला जमाल
विभागाध्यक्ष, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग
सर्वोदय हॉस्पिटल, फरीदाबाद

विशेष वक्ता (MediSage AI)

अनुराग धिंगरा
हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ
MBA – IIM लखनऊ | B.Tech – NIT कुरुक्षेत्र
10+ वर्षों का हेल्थकेयर सेक्टर अनुभव

वेबिनार पैनलिस्ट

डॉ. अमित व्यास (राष्ट्रीय अध्यक्ष, डीएमए),
डॉ. सागरिका (राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ सचिव),
डॉ. प्रियांशु शर्मा (राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ सचिव),
डॉ. सूरज (प्रदेशाध्यक्ष, डीएमए उत्तर प्रदेश),
डॉ. सागर (सदस्य, डीएमए),
डॉ. अंकित (उपाध्यक्ष, डीएमए उत्तर प्रदेश),
डॉ. इशमीत (संयुक्त सचिव, डीएमए उत्तर प्रदेश),
डॉ. भरत (महासचिव, डीएमए उत्तर प्रदेश),
डॉ. आर्यन (IT हेड, डीएमए उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय कोर टीम सदस्य),
डॉ. कृतिका (राज्य प्रवक्ता, डीएमए उत्तर प्रदेश)।

संगठन एवं समन्वय

डॉ. भानु, डॉ. सूरज चौहान, डॉ. भरत, डॉ. आर्यन श्रीवास्तव, डॉ. स्पर्श सेठ एवं डॉ. इशमीत कौर आयोजन में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।
डॉ. मानिका शर्मा, डॉ. आस्था, डॉ. कमल एवं डॉ. सृष्टि भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रही हैं।

कार्यक्रम आयोजक

डॉ. शुभ प्रताप सोलंकी
संस्थापक एवं राष्ट्रीय महासचिव, डीएमए इंडिया

📅 तारीख: 22 फरवरी 2026
समय: सायं 4:00 बजे से 5:45 बजे तक

यह वेबिनार चिकित्सा समुदाय को एआई के बदलते परिदृश्य से अवगत कराने और भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

Rajasthan Budget 2026: 8वें वेतन आयोग की राह साफ | ‘सैलरी अकाउंट पैकेज’ से कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा

Rajasthan Budget 2026: दीया कुमारी ने पेश किया बजट, जानिए भजनलाल सरकार के पिटारे से क्या निकला

PNB के भीतर ‘60 करोड़ का खेल’, होटल कारोबारी की संपत्ति हड़पने की साजिश, बैंक के 5 बड़े अफसर नामजद

सर्दी में सूखी तुलसी को कैसे दें नई ज़िंदगी? | घर की 3 चीजें डालते ही हफ्तों में फिर होगी हरी-भरी, जानें सही देखभाल के देसी नुस्खे

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।