नई दिल्ली
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के बाद अब जानकारी आ रही है कि केंद्र सरकार बैंक निजीकरण को लेकर नया प्रस्ताव ला सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र सरकार ऐसे बदलावों पर विचार कर रही है जिससे सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी को कम करना आसान हो जाए। अर्थव्यवस्था में क्रेडिट फ्लो को बनाए रखने की योजना का यह एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक अधिकारी का यह कहना है यदि प्रस्ताव पास हो जाता है तो सरकार सार्वजानिक क्षेत्र की बैंको में धीरे-धीरे अपनी हिस्सेदारी को 51% से 26% तक कर सकेगी, साथ ही सरकार मैनेजमेंट की प्रमुख नियुक्तियों पर अपनी पकड़ बनाए रखेगी।
सरल बनाए जा सकते हैं नियम
प्रस्ताव के मुताबिक कुछ चिन्हित लेंडर्स के निजीकरण के लिए नियमों को आसान बनाया जा सकता है और कुछ में विदेशी निवेशकों को बड़ी हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति दी जा जा सकती है। प्रस्तावित संशोधनों के साथ सरकार, सार्वजानिक क्षेत्र के बैंकों की सरकारी पूंजी पर निर्भरता को कम करना चाहती है, साथ ही योजना है की उनकी अर्ध-संप्रभु स्थिति को भी बरक़रार रखा जाए जो जमाकर्ताओं के पक्ष में रहती है।
हालांकि अभी यह प्रस्ताव शुरुआती दौर में ही बताया गया है और भविष्य में इसमें बदलाव संभव है। संसद के समक्ष रखे जाने से पहले प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी चाहिए होगी। हालाँकि यह कदम 1969 में तत्कालीन सरकार द्वारा लागू की गई कुछ नीतियों को कमजोर जरूर करेंगे।
एयर इंडिया का सफल निजीकरण
केंद्र सरकार ने हाल ही में एयर इंडिया का सफलतापूर्वक निजीकरण किया है और एलआईसी को लिस्ट करने की ओर बढ़ रहे हैं। इस IPO की तुलना सऊदी अरामको आईपीओ के साथ की जा रही है। सरकार यह उम्मीद कर रही है कि हाल ही में बने बैड बैंक द्वारा उधारदाताओं की बुक से खराब एसेट खरीद लेने के बाद, सरकारी बैंकों के लिए निवेशकों का आकर्षण बढ़ेगा। सेक्टर में बैड-लोन का अनुपात मार्च 2022 तक बढ़कर 9.8% होने का अनुमान है, एक साल पहले यह 7.48% था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पट्टों से बाहर रह गई शिव विहार कॉलोनी, अब आर-पार की तैयारी | बीडीए आयुक्त से मिलेंगे निवासी, 18 जून के शिविर में दिखाएंगे ताकत
- ‘आग लग गई… आग लग गई!’ की एक चीख और बिछ गईं लाशें | ट्रेन से कूदे यात्री, दूसरी पटरी पर मौत बनकर आई एक्सप्रेस
- Dausa News: सिर पर कलश, होंठों पर मंगलकामना और कदमों में आस्था | सैकड़ों महिलाओं ने निकाली आरोग्य कलश यात्रा, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
- पहले खाई में फेंका, फिर याद आया रस्सी बंधी ही नहीं थी! | बंजी जंपिंग में 21 साल की युवती की मौत, देखें VIDEO
- केक में छिपा खतरा, मिठाई के डिब्बे पर भी सख्ती | अब स्टेपल पिन और तार से पैकिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
- 2 लाख की डिमांड, 40 हजार की डील और फिर गिरफ्तारी | होटल में एसीबी ने दबोची पुलिस टीम, रेड के बाद महिला SI की तबीयत बिगड़ी
- उदयपुर में ‘मिनी मिलिट्री अकादमी’ का नजारा | 600 NCC कैडेट सीख रहे ड्रोन उड़ाना, फायरिंग और नेतृत्व के गुर
- कुरुक्षेत्र अस्पताल विवाद में नया मोड़ | नर्सों को बलि का बकरा बनाने का आरोप, डीएमए ने उठाए सवाल
- अब कागज की पर्ची नहीं चलेगी | 15 जून से ई-पर्ची के बिना नहीं मिलेगी RGHS की दवा
- रसोई से राष्ट्र निर्माण तक: सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों को दिया नया दर्जा | कहा- सिर्फ होममेकर नहीं, ‘नेशन बिल्डर’ हैं महिलाएं
