सुजानगढ़ (चूरू)
गैंगस्टर आनंदपाल के मामलों में पैरवी कर रहे अपर लोक अभियोजक डॉ. केडी चारण को एक हत्या करवा देने की धमकी दी मिली है। साथ ही उनसे 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। चारण ने इस पर अनुचित लाभ नहीं देने पर दस लाख रुपए की रंगदारी मांगने, हत्या करवाने धमकी देने, आनन्दपाल गैंग (Anand Pal Gang) से जुड़े प्रकरणों की पैरवी करने में बाधा पहुंचाने के आरोप का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार पंकज खेतान पर आनन्दपाल गैंग से जुड़े प्रकरणों मुलजिमानों को अनुचित लाभ देने के उद्देश्य से दो लाख रुपए की रिश्वत की पेशकश करने के आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि अपर लोक अभियोजक व राजकीय अधिवक्ता डॉ. केडी चारण पुत्र पूसदान निवासी सुजानगढ़ ने रिपोर्ट दी है कि पंकज खेतान पुत्र पुरुषोत्तम खेतान निवासी स्टेशन रोड सुजानगढ़ काफी समय से उनके सरकारी व निजी कार्यालय में खुद को आनंदपाल की गैंग का व्यक्ति बताकर जयपुर में आनंदपाल की गैंग का कारोबार संभालना बताता है। उसने सुजानगढ़ न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण सरकार बनाम जीतू उर्फ जीतेंद्र तथा सरकार बनाम रामसिंह आदि में आनंदपाल से जुड़े सभी मुल्जिमान को अनुचित लाभ देने के लिए पेशकश की। इसके बदले में डॉ. चारण दो लाख रुपए रिश्वत देने का प्रलोभन भी दिया।
रिपोर्ट में डॉ. चारण ने बताया कि पिछली तारीख को दामोदरसिंह व मोंटीसिंह जब पेश हुए तब दामोदरसिंह ने कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र पेश कर बताया था कि राजस्थान पुलिस ने निष्पक्ष व पारदर्शी जांच नहीं की है। इसलिए उसकी पत्रावली में पुन: जांच हो। प्रार्थना पत्र का अपर लोक अभियोजक डॉ. चारण ने कानूनी बिंदुओं के आधार पर विरोध किया। कोर्ट से बाहर जाते समय मुल्जिम मोंटी उर्फ महिपाल ने कहा कि तू बहुत बड़ा पीपी हो गया है, कि हमें नहीं जानता। रिपोर्ट में बताया कि पंकज आनंदपाल गैंग का सहारा लेकर उन्हें आनंदपाल गैंग से जुड़े मामलों में पैरवी करने में बाधा पहुंचा रहा है। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फिरौती की मांग कर रहा हैं। डॉ. चारण ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया ‘RGHS बाबू’, जांच हुई तो निकला फर्जी, AI से बनाया था पहचान पत्र
- जल झूलनी एकादशी पर दौसा में निकली ठाकुर जी की डोल यात्रा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | गेटोलाव में जल से झूलेंगे ठाकुर जी
- राजस्थान में निकाय चुनाव: अब आत्मचिंतन व मंथन की दरकार, पार्टियां हारी, सत्ता जीती
- RCA चुनाव 29 सितंबर को, अक्टूबर में टूर्नामेंट की घंटी; राजस्थान के खिलाड़ियों के सामने सबसे बड़ा सवाल- टीम में चयन कैसे होगा?
- जयपुर लौट रहा था डॉक्टर परिवार, हाईवे पर ट्रेलर से ऐसी भिड़ंत कि चार जिंदगियां चली गईं
- ₹35 हजार की रिश्वत लेते ACB के शिकंजे में दो इंजीनियर, ₹2.52 लाख का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रकम
- DUSU के बाद केरल में ABVP का बड़ा उलटफेर, 45 साल पुराने SFI गढ़ में क्लीन स्वीप; सभी प्रमुख पद जीते
- दौसा में गणेश महोत्सव की रौनक, सजी छप्पन भोग की झांकी; देर रात तक गूंजे गणेश-खाटू श्याम के भजन
- ढाबे पर थूक – थूक कर रोटियां बना रहा था महताब; वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
