नई दिल्ली
केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) के लिए नए साल का तोहफा मिलने वाला है। अब लगभग यह तय हो गया है कि अगले साल यानी जनवरी-2022 में Central government employees के DA में कम से कम दो फीसदी की बढ़ोतरी होगी। बल्कि इसमें तीन फीसदी तक का इजाफा हो सकता है। AICPI (अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) अक्टूबर तक के आंकड़ों के विश्लेषण से जनवरी 2022 के लिए बढ़ने वाले महंगाई भत्ते का रास्ता साफ होता दिख रहा है।
ताजा सूचनाओं के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल की शुरूआती महीने में ही तोहफा जरूर मिलने जा रहा है। बस, अब दिसंबर के AICPI आंकड़ों का इंतजार हो रहा है जो जनवरी 2022 के अंत तक आएंगे। AICPI अक्टूबर तक के आंकड़े जारी हो चुके हैं। इंडेक्स फिलहाल 124.9 अंक तक पहुंच चुका है। अभी इसमें नवंबर और दिसंबर के आंकड़े जुडेंगे। दिसंबर के आंकड़े से उम्मीद है कि इंडेक्स 127-128 के बीच रह सकता है। अगर ऐसा होता है तो महंगाई भत्ते में 2 फीसदी का उछाल तो तय है। इसके बाद कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 33 फीसदी पहुंच जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई से महंगाई भत्ता 31 फीसदी मिल रहा है।
2 या 3 फीसदी और बढ़ेगा DA
अक्टूबर तक AICPI इंडेक्स 124.9 तक पहुंचा है। लेबर मिनिस्ट्री के अक्टूबर 2021 के AICPI के आंकड़े को देखें तो इंडेक्स में 1.6 अंक की बढ़ोतरी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार All-India CPI-IW के मौजूदा आंकड़ों से साफ है कि DA में 2% का इजाफा होना तय है। अगर नवंबर में यह आंकड़ा बढ़ता है तो DA में दिसंबर तक 3 फीसदी तकभी बढ़ोतरी संभव है। नवंबर में All-India CPI-IW में गिरावट आई तो महंगाई भत्ते में 3 फीसदी इजाफे की संभावना कम है।
4 फीसदी DA बढ़ने की संभावना कम
विशेषज्ञों के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 4 फीसदी का इजाफा होने की संभावना बहुत कम है। क्योंकि इसके लिए AICPI IW का आंकड़ा 130 अंक से ऊपर होना चाहिए। लेकिन, अभी इसके लिए करीब 5 अंक की जरूरत है, जो अगले दो महीने में संभव नहीं है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा DA में 3 फीसदी का इजाफा हो सकता है। 3 फीसदी बढ़ने के बाद कुल DA 34 फीसदी हो जाएगा। और 2 फीसदी बढ़ता है तो कुल DA 33 फीसदी होगा।
2 फीसदी DA बढ़ने पर Level 1 के केंद्रीय कर्मचारी के महंगाई भत्ते (Dearness allowance) पर 360 रुपए महीने का इजाफा होगा। इसके अलावा उनका TA भी बढ़ेगा। वहीं, 3 फीसदी DA बढ़ने पर यह बढ़ोतरी 540 रुपए महीना होगी। पर 3 फीसदी का इजाफा तभी साफ होगा जब नवंबर 2021 AICPI का डेटा आ जाएगा।
33% DA होता है तक ऐसे करिए सैलरी कैलकुलेशन
- Basic Pay- 18,000 रुपए
- 33 फीसदी DA- 5940 रुपए
- DA में इजाफा- 360 रुपए महीना
- 27 फीसदी HRA – 5400 रुपए
- यात्रा भत्ता (TA)- 1350 रुपए
- TA पर DA- 446 रुपए
- 1 महीने की ग्रॉस सैलरी- 31,136 रुपए
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भारत के बैंकों में आने वाला है तगड़ा भूचाल, सरकार ने उठाया ऐसा कदम, रातों-रात बदल जाएगी आपके पैसे रखने की व्यवस्था?
- हिमाचल में HPAS अधिकारियों की नई तैनाती से प्रशासन में हलचल, किसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी तो किसी को पोस्टिंग का इंतजार
- Himachal News: नेपाली मजदूरों को घास कटवाने ले जा रहे थे मां-बेटे, रास्ते में काल बनकर आई कार; 5 की मौत
- संदलपोशी के साथ हुआ 43वें उर्स का समापन, दरगाह पर उमड़ा जायरीनों का सैलाब; अमन-चैन की मांगी दुआ
- PNB महाघोटाला: 35 करोड़ से बढ़कर 200 करोड़ पार, पूरा स्टाफ सस्पेंड, CBI की एंट्री से मचा हड़कंप; लॉकर से गहने भी गायब
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के DA – Bonus पर बड़ा फैसला, 3% बढ़ोतरी के साथ आया ऐसा आदेश; एरियर को लेकर जानें क्या हुआ?
- मजदूरों के बैंक खाते, दुबई का नेटवर्क और 24 करोड़ का खेल, जयपुर में पकड़ा गया साइबर फ्रॉड का मास्टरमाइंड, ऐसे सफेद करता था ठगी की कमाई
- राजस्थान में निवेश के लिए अब प्रवासी राजस्थानियों पर नजर, CM भजनलाल शर्मा ने चैंबर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, नवंबर में होगा खास संवाद
- राजस्थान के विश्वविद्यालयों में अब बदलेगा पढ़ाई का पूरा पैटर्न, जिससे छात्रों के लिए खुल सकते हैं नए अवसर
- भरतपुर के इन 48 खिलाड़ियों के बीच होगी जगह बनाने की जंग, चार टीमों में बंटेगा मुकाबला; जानिए किसे मिली कप्तानी
