धौलपुर
धौलपुर जिले में रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
हादसा कंचनपुर इलाके में बाड़ी-बसेड़ी मार्ग पर उस समय हुआ जब गांव कुहावनी निवासी रामसहाय मीणा मॉर्निंग वॉक पर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद मौके से ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में रामसहाय को बाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शव रखकर किया प्रदर्शन
आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। परिजन डेड बॉडी को लेकर गांव लेकर आ गए। परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। बाड़ी-बसेड़ी सड़क मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सड़क मार्ग पर जाम लगने से दोनों तरफ लंबी-लंबी कतार लग गई। मामले को बढ़ता देख बसेड़ी विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा मौके पर पहुंचे। पुलिस और विधायक ने समझाइश कर ग्रामीणों को शांत करवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी भिजवाया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
