सूरत
गुजरात के सूरत से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। यहां बच्चे एक मेनहोल पर पटाखे फोड़ रहे थे कि अचानक सीवर से निकली गैस से आग भड़क गई जिससे पांच बच्चे झुलस गए। सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। जिनको इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
दरअसल सीवर के ढक्कन के नीचे से गैस लाइन निकली है, जिसमें लीकेज हो रहा था। बच्चों ने पटाखे जलाने के लिए आग जलाई तो नीचे से लपटें निकलने लगीं और बच्चे उसकी चपेट में आ गए। यह हादसा एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था। खुशकिस्मती ये रही कि बच्चे गंभीर रूप से नहीं झुलसे।
पाइपलाइन हो गई थी डैमेज
सोसाइटी में ग्राउंड गैस पाइपलाइन का काम चल रहा है। इसी दौरान गली नंबर-7 के पास मशीन से एक पाइपलाइन डैमेज हो गई थी। इसकी मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान बच्चे खेल-खेल में गटर के ढक्कन पर पटाखे रखकर चलाने लगे। यहां गैस जमा थी, जिसने आग पकड़ ली। गैस कम मात्रा में थी, जिससे जल्द ही आग बुझ भी गई।
हादसे के बाद पांच बच्चे झुलस गए, हालांकि इनमें कोई गंभीर नहीं है। कुछ के हाथ और पैरों में हल्की जलन की शिकायत थी। इसका ट्रीटमेंट हो गया। कुछ बच्चों के बाल भी जल गए, लेकिन किसी के चेहरे पर जख्म नहीं हुए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: ₹7 लाख की डील, ₹5 लाख पहले ही वसूले; बची रकम लेते ही ACB ने ALM को दबोचा
- भुसावर में राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम एकादशी तक जारी रहेंगे
- मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर बड़ा सवाल, 75 साल तक पढ़ाने की मांग; PM मोदी को भेजा पत्र
- हाईकोर्ट्स में जजों की नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी, कॉलेजियम की 8 सिफारिशों में से 7 पर लगी मुहर
- यूपी में 35 IPS अधिकारियों की नई तैनाती, कई बड़े शहरों में बदले DCP | नोएडा-आगरा से प्रयागराज तक बदले चेहरे; चारू निगम को PAC गाजियाबाद की कमान; देखें पूरी लिस्ट
- DUSU में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद झटके; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के नाम, NSUI का सूपड़ा साफ
- शिक्षकों ने फिर जताया भरोसा, प्रेम प्रकाश उमरवाल लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष; सम्मेलन में तबादला नीति से लेकर शिक्षक हितों पर मंथन
- आज की सीता …
- Madhya Pradesh News: दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु, रास्ते में उफनते नाले में बही कार, 8 की मौत; 3 बच्चों समेत पूरा परिवार खत्म
