सिरोही
राजस्थान में पुलिस की गिरफ्त में आए मादक पदार्थ तस्करों को एक महिला SHO और तीन कांस्टेबलों ने मिलकर भगा दिया।इसकी एवज में इन्होंने दस लाख रुपए वसूल किए। पुलिस ने इन चारों को निलंबित कर दिया है।
मामला सिरोही जिले का है जहां रविववार शाम को पुलिस ने बरलूट थाना क्षेत्र में डोडा-पोस्त की एक बड़ी खेप पकड़ी थी। और तब पुलिस ने आरोपियों के बारे में बताया था कि वे मौके से फरार हो गए हैं। जब मामले की जांच चली तो पता चला कि डोडा-पोस्त का तस्कर मौके से फरार नहीं हुआ था वरन कार्रवाई को अंजाम देने वाली बरलूट SHO व तीन कान्सटेबलों ने मिलकर तस्कर से दस लाख रुपए ले लिए और उसे हाथों हाथ मौके से भगा दिया।
सिरोही SP धर्मेंद्र सिंह ने मामले में जांच करने के बाद मंगलवार को पत्रकार वार्ता में इस घटाक्रम का खुलासा किया और बताया कि बरलूट SHO सीमा जाखड़ व कान्सटेबल ओमप्रकाश, सुरेश व हनुमान ने मिलकर तस्कर को मौके से भगा दिया। भगाने की एवज में करीब दस लाख रुपए लिए। उन्होंने बताया कि इस पर इन चारों को निलंबित कर दिया गया है।
सीओ से करवाई जांच
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को कार्रवाई के बाद खुफिया सूत्रों से पता चला था कि मामले में पुलिस की गतिविधि संदिग्ध रही है और इसमें SHO भी शामिल है। जिस पर उन्होंने सिरोही CO से मदनसिंह से जांच करवाई। जांच में सामने आया कि पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ा था, जिसे 10 लाख रुपए लेकर छोड़ दिया गया।
पुलिस को हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज
मामले में आवश्यक सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगे हैं। जिससे प्रारंभिक तौर पर लग रहा है कि पुलिस की ओर से तस्कर को सुरक्षित उसके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।
जांच में ये सब बातें सामने आने के बाद एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्कर से साथ साठगांठ करने में शामिल बरलूट थानाधिकारी सीमा जाखड, कांस्टेबल ओमप्रकाश, सुरेश व हनुमान को निलंबित कर दिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Himachal News: एक आदेश से बदली कई जिलों की न्यायिक कमान, बड़े स्तर पर जजों के तबादले | किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
- 32 साल पुरानी व्यवस्था पर फिर सवाल, कुम्हेर बाल विकास परियोजना में किसके आदेश चलेंगे? | विभागीय फैसलों ने बढ़ाया प्रशासनिक असमंजस
- गणेशजी के रंगों में सजेगा भरतपुर, उम्र की कोई बंदिश नहीं; एक ही मंच पर दिखेगी हर पीढ़ी की कला
- महाराष्ट्र में भीषण एक्सीडेंट; एक झटके में उजड़ गए कई परिवार… मजदूरों से भरी जीप ट्रक से टकराई, 6 महिला और 3 बच्चों समेत 9 की मौत
- सोते हुए मां- तीन बेटियों के सिर बेरहमी से कुचल दिए, सुबह दूध लिया… पिता को चाय भी पिलाई | जयपुर के इस हत्याकांड ने सबको हिला दिया
- 1150 डॉक्टरों की इंटर्नशिप पर उठा ऐसा सवाल, जिसे अब राजस्थान सरकार को जवाब देना होगा | स्टाइपेंड को लेकर चिकित्सक संघ ने खोला मोर्चा
- 1 जुलाई 2022 से अटका डीए, 5 किस्तों पर हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा दखल; सरकार को अब 6 हफ्ते में करना होगा फैसला
- 75 लाख की टैक्स चोरी का नोटिस, निपटाने के लिए 5 लाख की डील; 3 लाख लेते ETO और CA को ACB ने दबोचा
- भरतपुर की अंडर-23 टीम के लिए 13 सितंबर को ट्रायल, दस्तावेजों की यह शर्तें पूरी करना जरूरी
- मानसरोवर में बच्चों की मुस्कान के बीच हुई एक जरूरी पहल | बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
