भरतपुर
भरतपुर में 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले किशोर से कुकर्म करने वाले आरोपी जज जितेंद्र गुलिया की जमानत याचिका को मंगलवार को पॉक्सो कोर्ट नंबर-1 ने खारिज कर दी। अब आरोपी की ओर से हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाईं जाएगी।
आपको बता दें कि जज जितेंद्र गुलिया और दो लिपिक राहुल कटारा एवं अंशुल सोनी पर 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले किशोर के साथ कुकर्म करने का आरोप है। घटना के बाद दोनों लिपिक फरार हो गए थे, जबकि आरोपी जज जितेंद्र को न्यायालय ने 15 दिन के लिए जेल भेज दिया था जिसकी मंगलवार को जमानत याचिका खारिज हो गई।
दोनों फरार आरोपियों में से राहुल कटारा ने 11 नवंबर को आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि अन्य आरोपी लिपिक अंशुल सोनी अभी तक फरार है। आरोपी लिपिक राहुल कटारा को न्यायालय ने जेल भेज दिया था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
