डॉक्टर्स डे पर युवाओं के नाम डॉक्टरों का संदेश | ‘बीमारी का इंतजार मत करो, स्वस्थ रहना ही सबसे बड़ी दवा है’

डॉक्टर्स डे पर डीएमए इंडिया और MY Bharat वडोदरा ने ‘Healthy Youth, Healthy India’ विषय पर राष्ट्रीय ऑनलाइन स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली, महिला स्वास्थ्य और नशामुक्ति पर जागरूक किया।

नई दिल्ली। डॉक्टर्स डे के अवसर पर डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए इंडिया) ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत MY Bharat, वडोदरा के सहयोग से ‘Healthy Youth, Healthy India’ विषय पर राष्ट्रीय ऑनलाइन स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में वैज्ञानिक एवं प्रमाण-आधारित स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा नशामुक्त और स्वस्थ भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम में अतीत कुमार (जिला युवा अधिकारी, वेस्ट कमिंग) एवं देवा राम (जिला युवा अधिकारी, वडोदरा) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने युवाओं से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समाज में सकारात्मक स्वास्थ्य संदेश पहुंचाने की अपील की।

राजस्थान में मानसून की एंट्री, अब होगी झमाझम बारिश | IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताए स्वस्थ जीवन के सूत्र

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की।

डॉ. कुमार रेशु रोल्ली ने ‘Lifestyle Diseases in Young India’ विषय पर बदलती जीवनशैली से बढ़ रही बीमारियों और उनसे बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला।

डॉ. प्रियांशु शर्मा ने “Women’s Health & Menstrual Wellness” विषय पर महिलाओं के स्वास्थ्य और मासिक धर्म से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी देकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

डॉ. उज्ज्वल ने ‘Drug, Tobacco & Digital Addiction Awareness’ विषय पर युवाओं को नशे, तंबाकू और डिजिटल लत के दुष्प्रभावों से सावधान रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में डॉ. यशस्वी ने विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र का संचालन किया, जिसमें प्रतिभागियों के स्वास्थ्य संबंधी सवालों के जवाब दिए गए।

‘मैंने पूजा को मार डाला…’ कहकर खुद पहुंचा पुलिस चौकी | लिव-इन पार्टनर ने रात में चाकू से गोदा, सुबह घर में मिली लाश

डीएमए नेतृत्व की रही सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम का नेतृत्व डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमित व्यास, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शुभ प्रताप सोलंकी तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. भानु कुमार ने किया। पूरे कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन डॉ. मानिका शर्मा (प्रदेश महासचिव, हरियाणा) ने किया।

तकनीकी समन्वय से सफल हुआ आयोजन

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. तोशी (आईटी सेल हेड) तथा डॉ. आर्यन श्रीवास्तव (नेशनल कोर मेंबर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों ने तकनीकी समन्वय और आयोजन प्रबंधन में सक्रिय सहयोग दिया।

देशभर से जुड़े छात्रों, युवाओं, MY Bharat स्वयंसेवकों, स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के समापन पर डीएमए इंडिया ने युवाओं में स्वास्थ्य शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को दोहराते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की घोषणा की।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

GST का ‘डेटा जाल’ बिछा तो खुल गई फर्जी कारोबार की परतें | 60 संदिग्ध फर्मों में 32 निकलीं फर्जी, 15.73 करोड़ का टैक्स खेल रोका

रोता रहा मासूम, कैमरा चलता रहा… | नामी आईटी कंपनी के डे-केयर में इंसानियत शर्मसार, टॉयलेट में बंद किया, चेहरे पर जेट स्प्रे मारा

अब टोल प्लाजा पर नहीं लगेगा ब्रेक! | राजस्थान में एक और हाईवे पर शुरू हुई ‘बिना रुके टोल’ व्यवस्था

एक झटके में 100 इंस्पेक्टर इधर से उधर | राजस्थान पुलिस में तबादलों की बड़ी लिस्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट

अब FCRA और OCI दोनों होंगे पूरी तरह डिजिटल | अमित शाह ने लॉन्च किए दो बड़े पोर्टल, कागजी झंझट खत्म, रियल टाइम निगरानी शुरू

अब पढ़ाई नहीं होगी बेकार | बीच में छूटी शिक्षा भी आएगी काम, सरकार ने बताया कैसे बदल रहा है छात्रों का पूरा रिकॉर्ड सिस्टम

अब छोटे क्लीनिक भी होंगे ‘स्मार्ट’ | ₹299 महीने में मिलेगा डिजिटल हॉस्पिटल सिस्टम, पर्ची से बिलिंग तक सब कुछ ऑनलाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *