अब देश में नहीं बिकेगा ‘कच्चा-पक्का’ माल, दवा कंपनियों पर सरकार का शिकंजा, उठाया जाने वाला है ये बड़ा कदम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा है। अब दवा कंपनियों को बाजार में बैच भेजने से पहले योग्य अधिकारी नियुक्त करना होगा।

अस्पतालों का खौफनाक खेल: ‘सिंगल-यूज़’ उपकरणों से हो रहा था इलाज, सरकार का चला हंटर

केंद्र सरकार ने देश भर के सभी अस्पतालों में सिंगल-यूज़ मेडिकल उपकरणों और सर्जिकल सामग्री के दोबारा इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। मरीजों की सुरक्षा और संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह सख्त कदम उठाया है।

घर की इन 5 आम चीजों में छिपा है ‘धीमा जहर’, कहीं आपके परिवार की सेहत पर तो नहीं मंडरा रहा खतरा?

पुराने पेंट, दूषित पानी, खिलौनों और कुछ घरेलू उत्पादों से लेड का संपर्क हो सकता है। जानें बच्चों और बड़ों की सेहत पर इसके संभावित असर और बचाव के तरीके।

छोटे बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर लगेगी लगाम? FSSAI का बड़ा कदम

‘FSSAI ने 6 महीने तक के शिशुओं के खाद्य उत्पादों में सुक्रोज और फ्रुक्टोज (चीनी) मिलाने पर रोक का प्रस्ताव दिया है। जानिए क्या हैं नए नियम और बच्चों की सेहत पर इसका असर। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।’

मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर बड़ा सवाल, 75 साल तक पढ़ाने की मांग; PM मोदी को भेजा पत्र

मेडिकल कॉलेजों में अनुभवी शिक्षकों की कमी के बीच DMA India ने वरिष्ठ चिकित्सा शिक्षकों की ऊपरी आयु सीमा बढ़ाने या खत्म करने की मांग की है। संगठन ने 75 साल तक सेवा जारी रखने का सुझाव दिया।

4 साल से छोटे बच्चों के लिए अब ये कॉम्बिनेशन दवाएं नहीं | सरकार ने क्यों लगाई रोक, जानिए वजह

केंद्र सरकार ने 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन मेलिएट और फिनाइलफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड वाले सभी FDC के निर्माण, बिक्री और वितरण पर रोक लगाई है।

भारतीय शोधकर्ताओं की बड़ी उपलब्धि: बना दुनिया का पहला GenAI प्लेटफॉर्म | DNA में छिपे सुरागों से तलाशेगा कैंसर की संभावित वजह

IIIT-Delhi के भारतीय शोधकर्ताओं ने दुनिया में अपनी तरह का पहला MutAIverse GenAI प्लेटफॉर्म विकसित किया है, जो DNA क्षति से कैंसर के संभावित रासायनिक कारणों के सुराग तलाशता है।

भारत के वैज्ञानिकों ने खोजी कैंसर की ‘स्मार्ट’ दवा, बीमारी की कोशिका में पहुंचते ही करेगी वार | ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर पर दिखा दमदार असर, स्वस्थ कोशिकाओं को बचाने की उम्मीद

भारत के IASST और IIT गुवाहाटी के वैज्ञानिकों ने RK-251 स्मार्ट कैंसर दवा विकसित की है। प्रीक्लिनिकल अध्ययन में ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर पर इसका असर दिखा।

जिस हेल्थ सप्लीमेंट को लोग ‘दिमाग के लिए खास’ समझ रहे थे, उस पर FSSAI का ब्रेक, दो प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक | नाम, पैकेजिंग और दावों पर उठे सवाल, कंपनियों को मिला सख्त आदेश

FSSAI ने FOLINEURO Syrup और Neuherbs TRUE VITAMIN की बिक्री पर रोक लगाई है। भ्रामक दावों, लेबलिंग और नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की गई।

भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज

भारत में पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को DCGI की मंजूरी मिल गई है। 4 से 60 वर्ष तक के लोग बिना पहले डेंगू की जांच कराए यह वैक्सीन लगवा सकेंगे। जानिए डोज, खासियत और पूरी जानकारी।