राजस्थान में 100 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। डीजीपी मुख्यालय के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। एसीबी जांच वाले अधिकारियों की पोस्टिंग पर भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
जयपुर। राजस्थान पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश के 100 पुलिस इंस्पेक्टरों का एक साथ तबादला कर दिया गया है। डीजीपी मुख्यालय से जारी आदेश के साथ ही नई तैनातियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
तबादला आदेश अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसेफ की ओर से जारी किए गए। आदेश के अनुसार, हाल ही में अजमेर रेंज से जयपुर पुलिस कमिश्नरेट भेजे गए पुलिस इंस्पेक्टर सतपाल सिंह का तबादला निरस्त कर दिया गया है। यानी उनकी पहले की गई पोस्टिंग अब प्रभावी नहीं रहेगी।
आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि जिन पुलिस इंस्पेक्टरों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई प्रस्तावित हो या किसी प्रकार की कार्रवाई विचाराधीन हो, उन्हें नई जगह जॉइन नहीं कराया जाए। ऐसे मामलों की सूचना तत्काल डीजीपी मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
राजस्थान पुलिस में यह हाल के दिनों का दूसरा बड़ा तबादला अभियान है। इससे पहले इसी महीने 141 उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारियों का भी बड़े पैमाने पर तबादला किया गया था। लगातार हो रहे इन प्रशासनिक फेरबदलों को पुलिस महकमे में व्यापक पुनर्संरचना के रूप में देखा जा रहा है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
