UK से भारत पहुंचा कोराना वायरस का नया स्ट्रेन, आंध्र प्रदेश में मिला पहला केस

विजयवाड़ा  |  नई हवा संवाददाता |


 

यूके से चल कर कोराना वायरस का नया स्ट्रेन अब भारत भी पहुंच गया है। भारत में इसका पहला केस आंध्रप्रदेश में दर्ज किया गया। यहां  लंदन से आई एक महिला इससे संक्रमित पाई गई है।

यूके से चल कर कोराना वायरस का नया स्ट्रेन अब भारत भी पहुंच गया है। भारत में इसका पहला केस आंध्रप्रदेश में दर्ज किया गया। यहां  लंदन से आई एक महिला इससे संक्रमित पाई गई है।

जानकारी के अनुसार यह महिला 21 दिसंबर को लंदन से पहुंची। हवाई अड्डे पर जब इस महिला की जांच की गई तो वह पॉजिटिव पाई गई। एंग्लो-इण्डियन महिला का नाम मैरी विनफ्रेड एन बताया गया है। यह पूर्वी गोदावरी के राजमुंदरी में एक निजी स्कूल की शिक्षिका है। 

संक्रमित पाए जाने के बाद उसे स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा क्वारंटाइन के लिए भेजा गया। पर वह वहां से  चुपचाप भाग गई। इस पर

स्वास्थ्य अधिकारियों ने सतर्कता बरतते हुए पूर्वी गोदावरी प्रशासन को फोन कर कहा कि वह राजामुंदरी के रामकृष्ण नगर की निवासी है। इसके बाद राष्ट्रव्यापी एलर्ट  जारी कर दिया गया।


रेल से कर रही थी यात्रा

रेलवे पुलिस के अनुसार यह महिला दिल्ली से राजमुंदरी जाने वाली ट्रेन के प्रथम श्रेणी कोच में यात्रा कर रही थी। पूर्वी गोदावरी के जिला समन्वयक ने बताया कि उसे उसी ट्रेन से राजमुंदरी लाया जा रहा है और स्थानीय सरकारी अस्पताल में एक आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा।

एक चिंता यह है कि महिला यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों के संपर्क में आ सकती है। सूत्रों का कहना है कि उसका बेटा उसके साथ दिल्ली से राजमुंदरी तक उसी ट्रेन में हो सकता है।