लखनऊ
देश के अन्य कई प्रांतों की तरह उत्तरप्रदेश में भी रविववार को कोरोना का विस्फोट हो गया। UP में आज पिछले चौबीस घंटों में 552 नए मामले सामने आए। बढ़ते मामलों को देखते हुए अब UP कोरोना की तीसरी लहर की ओर जाता दिख रहा है।
आपको बता दें कि यूपी में शनिवार को 383 पॉजिटिव केस आए थे जो अब रविवार को एक दिन में करीब डेढ़ गुना बढ़ कर 552 हो गए। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1,725 हो गई है। आज सबसे ज्यादा 117 केस गौतमबुद्ध नगर में मिले हैं। गाजियाबाद में 93 मामले सामने आए। लखनऊ में 80, मेरठ में 54, वाराणसी में 23 और आगरा में 28 केस आए हैं। दिल्ली से जुड़े NCR के इलाके गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर कोरोना की तीसरी लहर के हब बनते जा रहे हैं। 37 लोग रिकवर भी हुए हैं।
9 करोड़ से ज्यादा सैंपल की जांच
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसादने बताया कि एक दिन में 1 लाख 78 हजार 831 सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 552 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। उन्होंने दावा किया कि अब तक प्रदेश में 9 करोड़ 32 लाख 87 हजार 64 सैंपल की जांच हो चुकी है।
20 करोड़ के पार पहुंचा वैक्सीनेशन का आंकड़ा
राज्य में अब तक कोरोना वैक्सीनेशन की 20 करोड़ 23 लाख 57 हजार 840 डोज लगाई जा चुकी है। इनमें से 12 करोड़ 83 लाख 91 हजार 706 को पहली डोज और 7 करोड़ 39 लाख 66 हजार 134 को दोनों डोज लग चुकी है। 1 जनवरी को राज्य में 7 लाख 3 हजार 473 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। 2 जनवरी को प्रदेश के 7 हजार 435 केंद्र पर वैक्सीनेशन की डोज लगाई जा रही है।
आज से बच्चों को वैक्सीनेशन
1 जनवरी से बच्चों के लिए वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई है। 3 जनवरी से प्रदेश में 15 साल से 18 साल के बच्चों के बीच को वैक्सीनेशन लगाई जाएगी। वहीं 10 जनवरी से बूस्टर दिया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
