नई दिल्ली
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का 10वीं कक्षा का रिजल्ट अब 20 जून को घोषित नहीं होगा। कारण, सीबीएसई ने 18 मई को निर्देश जारी कर स्कूलों की ओर से इंटरनल असेसमेंट के 20 अंक और 80 अंक जो मूल्यांकन कमेटी तय करेंगे, ये दोनों को अपलोड करने की तिथि बढ़ाकर 30 जून तक कर दिया है। यानी सीबीएसई ने मंगलवार को नोटिस जारी कर 10वीं के छात्रों के मार्क्स सब्मिट करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। सीबीएसई ने कहा है कि विभिन्न राज्यों में कोविड-19 महामारी, लॉकडाउन, स्कूलों के शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए तारीखें आगे बढ़ाई गई हैं। इससे पहले इंटर्नल असेसमेंट के अंक 5 जून व 80 अंक में जितने मिलेंगे, उसे 11 जून तक जमा करना था। सीबीएसई ने पहले 20 जून को रिजल्ट जारी करने की तिथि निर्धारित की थी।
बदले शेड्यूल के तहत अब नतीजे जुलाई के पहले सप्ताह में जारी हो सकते हैं। सीबीएसई ने कहा है रिजल्ट कमेटी बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराई गई स्कीम के आधार पर अपना शेड्यूल तय कर सकती है। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में हर साल करीब 18 लाख छात्र-छात्राएं भाग लेते हैं। पिछले साल भी कुछ पेपर रद्द हुए जिसके बाद इंटरनल असेसमेंट की मदद से रिजल्ट तैयार किया गया था। 2020 में सीबीएसई 10 में 91.46 फीसदी छात्र सफल हुए थे।
नए शेड्यूल के तहत ये हैं तारीखें
मार्क्स अपलोड करने के लिए सीबीएसई पोर्टल की उपलब्धता: 20 मई (इसमें कोई बदलाव नहीं)।
सीबीएसई को मार्क्स सब्मिट करने की लास्ट डेट: 30 जून, 2021
इंटरनल असेसमेंट मार्क्स (20 में से) सब्मिट करने की तिथि: 30 जून, 2021
आपको बता दें कि सीबीएसई ने 1 मई को कहा था कि जून 2021 के तीसरे सप्ताह में कक्षा 10 का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। लेकिन मार्क्स सब्मिशन की डेट आगे बढ़ने के बाद यह जुलाई में जारी हो सकेगा।
यह है सीबीएसई 10वीं का असेसमेंट फॉर्मूला
- छात्रों को इंटरनल असेसमेंट के तौर पर प्रत्येक सब्जेक्ट के कुल 100 अंकों में से अधिकतम 20 अंक दिए जाएंगे।
- प्रत्येक विषय में 100 में 80 अंक मिड टर्म, प्री बोर्ड और यूनिट टेस्ट आदि परीक्षाओं के आधार दिए जाएंगे। यूनिट टेस्ट के लिए 10 अंक, मिड टर्म के लिए 30 अंक और प्री बोर्ड परीक्षा के लिए 40 अंक निर्धारित किए गए हैं।
- जो छात्र इस रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें स्थिति सामान्य होने के बाद एक बार परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।
- स्कूल में रिजल्ट तैयार करने के लिए स्कूल प्रिंसिपल और 7 शिक्षकों की एक रिजल्ट समिति बनेगी। इसमें दो शिक्षक दूसरे स्कूल से होंगे।
- रिजल्ट समिति में शामिल होने वाले दूसरे स्कूल के शिक्षकों को 2500-2500 रुपए और अपने स्कूल के शिक्षकों को 1500-1500 रुपए सीबीएसई बोर्ड की ओर से दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें
- 922 पदों वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर संकट टला, याचिका वापस; अब भर्ती का रास्ता साफ | हाईकोर्ट में आयोग ने रखा पूरा रिकॉर्ड, याची पर शास्ति की मांग के बाद बदला रुख
- अजय खेमरा हत्याकांड: गिरफ्तारी के बाद पुलिस से हथियार छीनकर फायरिंग, जवाबी गोली में आरोपी घायल | यूपी से पकड़कर लाई थी पुलिस, भरतपुर में हथियार बरामद कराने के दौरान मचा हड़कंप
- घर-घर दूध बेचता था, अंदर से पेपर लीक गैंग का एजेंट निकला | 14 लाख में सॉल्वड पेपर की डील, अभ्यर्थियों को पेपर पढ़ाने के लिए किराए पर लिया मकान; SOG ने दबोचा
- पेड़ भी लगाए, लोकतंत्र का संदेश भी दिया, भरतपुर में छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
- 48 करोड़ का बिल अटका, भुगतान के लिए मांगे 1.20 लाख… फिर ऐसे खुला रेलवे में घूस का खेल | CBI ट्रैप में दो कार्मिक गिरफ्तार
- 23 करोड़ बुजुर्गों के लिए सरकार का बड़ा प्लान, 14567 पर मिलेगी मदद | सहारे से स्वास्थ्य तक, जानिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या-क्या कर रही है केंद्र सरकार
- टीबी के खिलाफ जागरूकता से हरियाली तक, 112 NCC कैडेट्स ने संभाली दोहरी जिम्मेदारी | कोटा के राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में ‘टीबी मुक्त भारत’ और ‘हरित पर्यावरण’ का संदेश
- भरतपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, पहले गोलियों से भूना फिर गाड़ी से कुचला | घर के बाहर बैठे अजय को जबरन उतारा, जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने पीछे से बरसाईं गोलियां
- किस जिले में किसकी खुलेगी किस्मत? जिला प्रमुखों की लॉटरी ने बदला चुनावी गणित | 41 जिला परिषदों में आरक्षण तय, अब दावेदारों की धड़कनें तेज
- अदालतों में सुविधाओं का जिम्मा किसका? केंद्र ने साफ किया पूरा गणित | जिला कोर्ट में कोर्ट रूम से लेकर डिजिटल कंप्यूटर कक्ष तक, राज्यों की भूमिका सबसे अहम
