नई दिल्ली
ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयज एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से की मांग
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) को मजबूत और जीवंत बनाने के लिए उनके पुनर्गठन के कई प्रयास करने के बाद भी उनकी कमजोरियां दूर नहीं हो पाई हैं। ये क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कई चुनौतियों से जूझ रहे हैं। इस कारण इन बैंकों को उनकी प्रायोजक बैंकों में विलय करने की मांग उठ रही है। इस बाबत बैंक कर्मचारियों के संगठन ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयज एसोसिएशन (AIBEA) ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक पत्र लिखा है और कहा है कि सरकार को पुनर्गठन योजना के तहत कमजोर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) का उसके प्रायोजक बैंकों के साथ विलय पर विचार करना चाहिए।
विलय से प्रायोजक बैंकों के ग्रामीण नेटवर्क में वृद्धि करने में मिलेगी मदद
एआईबीईए ने पत्र में कहा है कि ऐसा समझा रहा है कि सरकार आरआरबी में आगे और सुधारों पर विचार कर रही है ताकि उन्हें अधिक व्यवहारिक बनाया जा सके। संगठन ने कहा, ‘हमारा सुझाव है कि इन आरआरबी को प्रायोजक बैंकों में विलय करना बेहतर होगा क्योंकि इससे प्रायोजक बैंकों के ग्रामीण नेटवर्क में वृद्धि होगी और साथ ही साथ उन कमजोरियों को खत्म किया जा सकेगा, जिनसे क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक वर्तमान में जूझ रहे हैं।’ एआईबीईए के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने कहा कि इससे निगरानी अधिक प्रभावी होगी क्योंकि वे बैंक का हिस्सा बन जाएंगे और प्रायोजक बैंकों के प्रबंधन के सीधे नियंत्रण में आ जाएंगे।
इसलिए हुआ ग्रामीण बैकों का गठन
ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे किसानों, कृषि श्रमिकों और दस्तकारों को कर्ज एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करने के मकसद से इन बैंकों का गठन आरआरबी अधिनियम, 1976 के अंतर्गत किया गया था। अधिनियम के तहत केंद्र, संबंधित राज्य सरकारों और प्रायोजक या प्रवर्तक बैंकों की आरआरबी में शेयरधारिता क्रमश: 50:15:35 प्रतिशत है। केंद्र सरकार के बाद प्रायोजक बैंक आरआरबी में सबसे बड़ा शेयरधारक है। बताया गया कि शुरू में आरआरबी की संख्या 196 थी। विभिन्न बैंकों में समेकेन के साथ इनकी संख्या घटकर अब 43 रह गई है।
ये भी पढ़ें
- ‘सुधरो या बंद हो जाओ’ का साफ अल्टीमेटम | राजस्थान की उच्च शिक्षा में अब ‘नो एक्सक्यूज़ ज़ोन’
- कर्तव्य की पुकार से गूंजा महाविद्यालय परिसर | विवेकानंद–बोस के बीच ‘कर्तव्य बोध’ का संदेश, जयपुर कॉलेज में वैचारिक संगम
- कैबिनेट में बड़े फैसलों की बौछार | अशांत इलाकों में संपत्ति सौदों पर लगाम, एयरोस्पेस-डिफेन्स और सेमीकंडक्टर पर राजस्थान का मेगा दांव, जानिए और क्या हुए फैसले
- हार्टफूलनेस ध्यान से मन-हृदय में संतुलन | सेवानिवृत्त आईएएस संजय भाटिया ने उदयपुर संवाद में बताए लाभ
- श्री सुपार्श्वनाथ जिनालय में वार्षिक ध्वजा महोत्सव: 28 जनवरी को होगा ध्वजा परिवर्तन, प्रातःकाल से विधि-विधान के साथ आयोजित होंगे धार्मिक कार्यक्रम
- RBI का मास्टरस्ट्रोक: ग्राहकों को मिला 30 लाख का सुरक्षा कवच| बैंक, NBFC और डिजिटल पेमेंट की हर शिकायत अब एक ही लोकपाल के दरवाज़े पर
- पदोन्नति के बाद तबादलों पर हाईकोर्ट ने लगाया ब्रेक | वरिष्ठता सूची विवाद में यथास्थिति के निर्देश
- संस्कृति हमारी पहचान, साहित्य हमारी शक्ति | जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के मंच से सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा संदेश
- कविता से कथा तक का सफ़र | जयपुर लिट्रेचर फेस्टिवल में ‘इच्छा मृत्यु’ के साथ अंशु हर्ष का नया अध्याय
- बीएमसी का किला डगमगाया | एग्जिट पोल में BJP+ को प्रचंड बढ़त, ठाकरे ब्रदर्स की जोड़ी फीकी
एआईबीईए के महासचिव सीएच वेंकटचलम का कहना है किआरआरबी के उद्देश्य सराहनीय रहे हैं, लेकिन आरआरबी को जो जिम्मेदरी मिली हुई है, वो उन्हें नाजुक और कमजोर बनाती है। उन्होंने कहा कि आरआरबी को मजबूत और जीवंत बनाने के लिए उनके पुनर्गठन के कई प्रयास किए गए हैं लेकिन परिणाम आंतरिक कारणों से उत्साहजनक नहीं रहे हैं।
