नई दिल्ली
बैंक कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी के दौरान आए दिन मारपीट और दुर्व्यवहार की घटनाओं के बीच परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इंडियन बैंक एसोशिएशन (IBA) ने इसे लेकर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कानून में संशोधन की मांग की है और कहा है कि बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा लिए बैंकर्स प्रोटेक्शन एक्ट लाया जाए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंडियन बैंक्स एसोशिएशन (IBA) के चीफ एग्जिक्यूटिव सुनील मेहता ने बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा मुद्दे को केंद्र सरकार के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि बैंकर्स जो वसूली करते हैं, वो पब्लिक का पैसा होता है और रिकवरी के जरिए ही ग्राहकों को ब्याज और लोन दिया जाता है। इसलिए बैंकर्स को सुरक्षा देने के कानून में भी संशोधन करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि IBA ने बैंकर्स प्रोटेक्शन एक्ट लाने की डिमांड रखी है।
बैंकर्स प्रोटेक्शन एक्ट जरूरी
मीडिया में आए एक बयान में IBA के सुनील मेहता ने कहा कि बैंकर जोखिम के साथ काम करता है। ऐसे में किसी तरह का दुर्व्यवहार और मारपीट की घटनाओं को रोकने के लिए बैंकर्स को सुरक्षा मिलनी चाहिए। बैंक कर्मचारी सिर्फ अपनी ड्यूटी का पालन करता है। बैंकर्स जो वसूली करते है, वो पब्लिक का पैसा होता है। बैंक अगर रिकवरी नहीं करेगा तो लोन और ग्राहकों को ब्याज कैसे देगा।
रिकवरी में बाधा आई तो देश को नुकसान
मेहता ने एक बयान में कहा कि रिकवरी करने वाले बैंकर्स को कानून की सुरक्षा मिलना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा नहीं मिलने से रिकवरी प्रभावित होगी और अंतत: इकोनॉमी और देश का ही नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि विजिलैंस के फ्रेमवर्क को नए रूप से लागू किया जा रहा है। कानून में भी संशोधन करने पर IBA ने मामला उठाया हुआ है। बैंकों से दिक्कत को समझ रहे हैं। कानून के एक्सपर्ट से भी राय IBA ले रहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
