अब IPS श्याम सिंह होंगे भरतपुर के नए SP, राजनीतिक कारणों से बदला पुराना आदेश 

भरतपुर 

IPS श्याम सिंह अब भरतपुर के नए एसपी होंगे। अभी तक वे RAC 14 वीं बटालियन पहाड़ी, भरतपुर में कमांडेंट के पद पर तैनात थे। पहले डा. रामेश्वर सिंह के इस पद के लिए आदेश हुए थे, लेकिन सरकार ने राजनीतिक कारणों के चलते आदेश बदल दिए।

भरतपुर में नियुक्त एसपी देवेंद्र बिश्नोई को अब बीकानेर के RAC की तीसरी बटालियन की जिम्मेदारी फिर से सौंप दी गई है। बिश्नोई की जगह ही श्याम सिंह को भरतपुर एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्मिक विभाग ने बुधवार को इसके आदेश जारी किए हैं। श्याम सिंह साल 2020 में RPS से IPS बने। वह जयपुर CID (CB) में एसपी के पद पर भी रहे। जिसके बाद शयाम सिंह जालोर और पाली एसपी भी रह चुके हैं। वे नागौर के रहने वाले हैं।

देवेंद्र बिश्नोई का  जनवरी 21 में ही ट्रांसफर आरएसी थर्ड बटालियन से भरतपुर एसपी के रूप में ट्रांसफर हुआ था।  बिश्नोई वापस फिर उसी सीट पर आ गए हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में IPS की तबादला सूची में का देवेंद्र बिश्नोई का भरतपुर एसपी से तबादला आरएसी की पांचवीं बटालियन जयपुर किया गया था। इस बीच सरकार उनको भरतपुर में ही रोक दिया था। दो दिन बाद नया आदेश जारी करके अब देवेंद्र बिश्नोई का तबादला बीकानेर स्थित आरएससी थर्ड बटालियन में कर दिया गया है।

पहले डा. रामेश्वर सिंह को लगाया था भरतपुर SP
सरकार ने 22 जनवरी को IPS को जो तबादला सूची जारी की थी उसमें पहले देवेंद्र सिंह विश्वनोई की जगह RAC जयपुर पांचवीं बटालियन के कमांडेंट डा. रामेश्वर सिंह को भरतपुर का एसपी लगाया गया था, लेकिन राजनीतिक कारणों की वजह से उनका तबादला रोक कर देवेंद्र सिंह को ही भरतपुर में ही रोक कर रखा गया।

बुधवार को दोबारा दो IPS अफसरों की अलग से तबादला सूची जारी की गई जिसमें भरतपुर SP लगाए गए  RAC जयपुर पांचवीं बटालियन के कमांडेंट डा. रामेश्वर सिंह का तबादला निरस्त कर उन्हें पूर्ववत रखने के आदेश जारी कर दिए गए और  RAC 14 वीं बटालियन पहाड़ी, भरतपुर के  कमांडेंट  श्याम सिंह को भरतपुर का नया एसपी नियुक्त कर दिया गया। बताया जाता है कि RSS के नजदीकियों के चलते  डा. रामेश्वर सिंह का तबादला निरस्त कर उन्हें पूर्ववत नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए।

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?