90 हजार की घूस लेते ही फंस गया पावर ग्रिड का DGM; काम में रुकावट नहीं डालने के बदले मांगे थे एक लाख

बीकानेर में एसीबी ने पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के डीजीएम देवेश कुमार सिंह को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने फर्म का काम बिना बाधा चलने देने के बदले घूस मांगी थी।

बीकानेर। बीकानेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) देवेश कुमार सिंह को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर आरोप है कि उसने एक निजी फर्म का काम बिना रुकावट जारी रखने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

अब धुआं नहीं, सिर्फ पानी छोड़ेगी ट्रेन! भारत की पहली हाइड्रोजन रेल लॉन्च के लिए तैयार, हरियाणा से होगी शुरुआत | PM मोदी ने साझा की पहली झलक

एसीबी के अनुसार, परिवादी की फर्म बिजली लाइन बिछाने के लिए फाउंडेशन और अर्थिंग का कार्य कर रही है। आरोप है कि डीजीएम ने काम में अनावश्यक अड़चनें नहीं डालने और कार्य को सुचारू रूप से चलने देने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का गोपनीय सत्यापन कराया। जांच में सामने आया कि रिश्वत की रकम 90 हजार रुपये पर तय हो गई है। इसके बाद एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर बीकानेर इकाई ने ट्रैप की पूरी योजना तैयार की।

उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक इन्द्र कुमार और उनकी टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

हर आम आदमी का सपना …

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

जांच एजेंसी अब यह भी पता लगा रही है कि कहीं यह रिश्वतखोरी किसी बड़े नेटवर्क या अन्य मामलों से तो जुड़ी नहीं है। इसी क्रम में आरोपी के अन्य ठिकानों और उससे जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘सुन रहे हो बिनोद…’ बोलते ही छा गए पीएम मोदी, ‘पंचायत’ के कलाकार भी नहीं रोक पाए हंसी

दवा खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! सरकार ने 39 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, अब MRP से ज्यादा वसूली नहीं; डायबिटीज, BP और दिल के मरीजों को बड़ी राहत | यहां देखें पूरी लिस्ट

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *