12वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या, दोस्तों के साथ गया था बाहर, 45 किमी दूर पहाड़ियों में मिला लहूलुहान शव

अलवर में सनसनी: 12वीं के छात्र तुषार की बेरहमी से हत्या, 45 किमी दूर पहाड़ियों में मिला लहूलुहान शव। पुलिस ने शक के आधार पर 2 दोस्तों को हिरासत में लिया। पढ़ें पूरी खबर।

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक टेंट व्यापारी के 16 वर्षीय इकलौते बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। छात्र का शव उसके घर से करीब 45 किलोमीटर दूर नौगांवा और नेवाड़ी के बीच एक फार्म हाउस के पास पहाड़ी पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान हैं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि भारी वस्तु से वार कर उसकी जान ली गई है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में ले लिया है।

अब धुआं नहीं, सिर्फ पानी छोड़ेगी ट्रेन! भारत की पहली हाइड्रोजन रेल लॉन्च के लिए तैयार, हरियाणा से होगी शुरुआत | PM मोदी ने साझा की पहली झलक

मामा के घर रहकर कर रहा था पढ़ाई, 14 जुलाई से था लापता

मूल रूप से नौगांवा के तसई इंदिरा कॉलोनी का रहने वाला तुषार कुमार (16) 12वीं कक्षा का छात्र था। वह अलवर के भूगोर इलाके में अपने मामा विनीत कुमार के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। 14 जुलाई को तुषार अपने कुछ दोस्तों के साथ निकला था, जिसके बाद वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो परेशान परिजनों ने सदर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मोबाइल CDR से खुला राज, हिरासत में दो दोस्त

15 जुलाई को जब तुषार का शव पहाड़ियों में मिला, तो इलाके में हड़कंप मच गया। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना पुलिस ने तुरंत तुषार के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाली। CDR के जरिए पुलिस को उन दोस्तों का सुराग मिला, जो आखिरी वक्त में तुषार के साथ थे। परिजनों द्वारा शक जताए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों संदेही दोस्तों को हिरासत में ले लिया है।

आपसी रंजिश या दोस्तों का विवाद?

शुरुआती जांच में पुलिस इसे आपसी रंजिश या दोस्तों के बीच हुए किसी बड़े विवाद का नतीजा मान रही है। पुलिस के अनुसार, शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है और हिरासत में लिए गए दोस्तों से कड़ी पूछताछ जारी है ताकि हत्या की असली वजह सामने आ सके।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘सुन रहे हो बिनोद…’ बोलते ही छा गए पीएम मोदी, ‘पंचायत’ के कलाकार भी नहीं रोक पाए हंसी

दवा खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! सरकार ने 39 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, अब MRP से ज्यादा वसूली नहीं; डायबिटीज, BP और दिल के मरीजों को बड़ी राहत | यहां देखें पूरी लिस्ट

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *