Bharatpur: डॉक्टर बनने का सपना सड़क पर बिखर गया | मां के सामने डंपर ने 17 साल की नीट अभ्यर्थी को कुचला, रिजल्ट आने से पहले बुझ गई जिंदगी

भरतपुर के नदबई में मॉर्निंग वॉक पर निकली 17 वर्षीय नीट अभ्यर्थी पायल की तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मां की आंखों के सामने हुआ। पुलिस ने डंपर जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

भरतपुर। जिस बेटी के डॉक्टर बनने के सपने को लेकर पूरा परिवार रिजल्ट का इंतजार कर रहा था, उसकी जिंदगी शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने पलभर में छीन ली। भरतपुर जिले के नदबई कस्बे में मॉर्निंग वॉक पर निकली 17 वर्षीय छात्रा पायल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि उसकी आंखों के सामने बेटी को दम तोड़ते देख मां भी बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़ी।

अब डीजल भी बदलने वाला है! | सरकार की नई तैयारी, आपकी गाड़ी के टैंक में मिलेगा 15% नया बायोफ्यूल

जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के पायल अपनी मां सुनीता देवी के साथ रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। दोनों खांगरी बाइपास से गुजर रही थीं, तभी तेज रफ्तार से आए एक डंपर ने पायल को अपनी चपेट में ले लिया। डंपर का पहिया छात्रा के ऊपर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मां बाल-बाल बच गईं, लेकिन बेटी को बचा नहीं सकीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। अपनी बेटी को सड़क पर खून से लथपथ पड़ा देख मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और वह सदमे में वहीं बेहोश होकर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पायल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर को जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

पायल ने हाल ही में NEET की परीक्षा दी थी और उसके परिणाम का इंतजार कर रही थी। परिवार को पूरा भरोसा था कि वह डॉक्टर बनकर उनके सपनों को नई उड़ान देगी। लेकिन रिजल्ट आने से पहले ही एक सड़क हादसे ने परिवार की सारी उम्मीदें हमेशा के लिए छीन लीं।

अब पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

आधार वालों के लिए बड़ी राहत | अब घर बैठे मुफ्त में जोड़ें Email ID, छह महीने तक नहीं लगेगा एक भी रुपया, ये होंगे फायदे

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

अब पढ़ाई नहीं होगी बेकार | बीच में छूटी शिक्षा भी आएगी काम, सरकार ने बताया कैसे बदल रहा है छात्रों का पूरा रिकॉर्ड सिस्टम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *