झालावाड़
एसीबी बूंदी की टीम ने झालावाड़ नगर परिषद के लिपिक श्यामलाल खटाना के यहां बड़ी कार्रवाई की। छापे में बाबू करोड़पति निकला। छापे की कार्रवाई के दौरान इस बाबू के पास डेढ़ किलो सोना, दो किलो चांदी और 13 लाख कैश बरामद हुआ। इसके साथ ही 1.75 करोड़ रुपए की जायदाद के कागजात भी बरामद किए गए। एसीबी के अधिकारी भी जांच के दौरान बाबू की सम्पत्तियां देखकर अचम्भित रह गए। ACB ने उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में यह कार्रवाई की है।
इस बाबू के पास जो सोना बरामद हुआ है, उसके कोई दस्तावेज भी नहीं मिले। एसीबी बूंदी के डीएसपी ज्ञान चंद मीणा ने बताया कि झालावाड़ नगर परिषद में कार्यरत लिपिक श्यामलाल खटाना के खिलाफ सेवाकाल के दौरान करीब 2 करोड़ 33 लाख 99 हजार रुपए की आय से अधिक संपत्ति होने के आरोप के तहत केस संख्या 406/21 के तहत मामला दर्ज हुआ था।
आय से 750 फीसदी अधिक मिली काली कमाई
मामले की जांच के क्रम में एसीबी कोर्ट कोटा द्वारा सर्च वारंट लेकर कोटा रेंज एसीबी एसपी ठाकुर चन्द्रशील के निर्देशन में झालावाड़ में कनक रेजिडेंसी स्थित मकान संख्या 52 पर तलाशी ली गई। कुल 3 करोड़ 6 लाख 15 हजार की संपत्ति उजागर हुई, जो आरोपी की सेवाकाल में ज्ञात वैध आय का 750 फीसदी अधिक है।
श्यामलाल, पत्नी राधा बाई के नाम व अन्य बेनामी करीब 78 लाख रुपए कीमत की 39 बीघा कृषि भूमि, तीन मकानों के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिसे एसीबी टीम ने जब्त कर लिया। इसके अलावा करीब डेढ़ किलो सोना, दो किलो चांदी सहित कई तरह की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामना आया। दो मंजिला आलीशान बंगाला भी दो नम्बर की काली कमाई से बनाया है। खटाना नगर परिषद के अग्निशमन अनुभाग का काम देख रहा था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- घना में पानी को तरस रहे पक्षी, बाहर मिला ठिकाना भी छिनने का खतरा, अटलबंध बांध का पानी नाले में बहाने पर उठे सवाल
- अब डिग्री नहीं, हुनर दिलाएगा रोजगार, सरकारी स्कूल में बनी हाईटेक स्किल लैब, AI से लेकर ब्लॉकचेन तक सीखेंगे विद्यार्थी
- 8.82 लाख का बिल पास कराने का खेल, JE के लिए 50 हजार लेने पेट्रोल पंप पहुंचा दलाल, कार में बैठते ही ACB ने दबोचा
- थाने से 100 कदम दूर… फिल्मी स्टाइल में बैंक पर डाका, 20 मिनट में 4 करोड़ का सोना और कैश समेटकर फरार हुए बदमाश | मैनेजर-कर्मचारियों के हाथ बांधे
- भरतपुर में आधी रात को धधक उठी बेकरी; बंद दुकान के अंदर आग ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
- खेत में काम कर रहा था परिवार, तभी मौत बनकर पलटी कार, एक ही झटके में उजड़ गई तीन पीढ़ियां, पिता-पुत्र और पोते की दर्दनाक मौत
- SMS अस्पताल में दीपावली के पोस्टर पर छिड़ा धार्मिक संग्राम! डॉक्टरों के बीच छिड़ी बहस, उठे सवाल- आखिर हिंदू त्योहारों को ही क्यों बनाया जाता है निशाना?
- MPUAT की खेल स्पर्धाओं में CTAE का दबदबा, चार खेलों में जमाया पहला स्थान; RCA भी नहीं रहा पीछे
